फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A thief with a bounty of 15 thousand arrested

Noida News: चोरी करने वाला 15 हजार का इनामी गिरफ्तार

Fri, 05 Sep 2025 08:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 08:23 PM IST
विज्ञापन
A thief with a bounty of 15 thousand arrested
चोरी करने वाला 15 हजार का इनामी गिरफ्तार
विज्ञापन

नोएडा। कंपनी में सामान चोरी करने वाले 15 हजार के इनामी सिक्योरिटी गार्ड को कोतवाली फेज-2 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान इटावा निवासी अभय प्रताप सिंह के रूप में हुई है। वह वर्तमान में सलारपुर गांव में परिवार के साथ रहता है। अभय फेज-2 की एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। वह कंपनी के अंदर से महिलाओं के हैंड बैग चोरी कर एकत्र करता था। जिसे दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में सस्ते दामों में बेचकर मुनाफा कमाता था। उसने अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात की थी। उसके दो साथियों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। आरोपी के पास से चोरी का सामान बेचकर अर्जित किए गए 5200 रुपये भी बरामद हुए हैं। कोतवाली फेज-2 के प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी का कहना है कि पुलिस टीम ने आरोपी को एनएसईजेड मेट्रो स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed