फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A teenager was rescued from prostitution following a complaint by a female advocate.

Noida News: महिला अधिवक्ता की शिकायत पर किशोरी को देह व्यापार से बचाया

Sun, 23 Nov 2025 02:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
A teenager was rescued from prostitution following a complaint by a female advocate.
फतेहाबाद। महिला अधिवक्ता ने 17 वर्षीय किशोरी को चाइल्ड हेल्पलाइन के सहयोग से देह व्यापार में जाने से बचा लिया। प्राप्त शिकायत के आधार पर हेल्पलाइन की टीम ने रेस्क्यू कर किशोरी को फतेहाबाद से बरामद कर लिया।
विज्ञापन




मुंबई की महिला अधिवक्ता ने डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास से शिकायत की कि थाना फतेहाबाद क्षेत्र में एक नाबालिक किशोरी को देह व्यापार में उतारा जा रहा है, जिस पर डीसीपी ने एसीपी फतेहाबाद अनिल कुमार सिंह को कार्रवाई करने के निर्देश दिए, चाइल्ड हेल्पलाइन को इसकी सूचना दी गई और पुलिस की मौजूदगी में बच्ची को घर से बरामद किया गया।
विज्ञापन


किशोरी से बात करने पर उसने बताया कि मेरे परिजन मुझे गलत काम में उतारना चाहते हैं। मैं उनके साथ नहीं रहना चाहती।



महिला अधिवक्ता ने बताया कि 17 वर्षीय किशोरी मुंबई में रहती थी, जहां उसको अपने ही गलत कार्य में उतारने का प्रयास कर रहे थे, जिसकी मैंने संबंधित थाने में शिकायत की गई तो परिजन उसे लेकर फतेहाबाद आ गए, तभी किशोरी ने मुझे फोन कर बताया कि मेरे परिजन मुझे प्रताड़ित कर रहे हैं और गलत धंधे में उतारने जा रहे हैं। इस पर मैंने डीसीपी आगरा सैयद अली अब्बास से संपर्क किया और किशोरी को घर से बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चाइल्ड हेल्पलाइन के प्रभारी बृजेश गौतम व केस वर्कर रणवीर सिंह ज्योति गौतम ने मौके पर पहुंचकर किशोरी को पुलिस के साथ मिलकर घर से बरामद कर अपने कब्जे में ले लिया।




किशोरी का जीडी मेडिकल कराकर बाल कल्याण समिति के आदेश पर आशा ज्योति केंद्र में रखा जाएगा तथा सोमवार को पुनः बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया जाएगा उनके निर्देश पर आगे की कार्रवाई संपन्न होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed