Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A system buried in the rubble, pollution spread through the air

Noida News: मलबे में दबी व्यवस्था, हवा में फैला प्रदूषण

Tue, 24 Nov 2026 09:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 09:47 PM IST
विज्ञापन
A system buried in the rubble, pollution spread through the air
नोएडा। सेक्टर 50 में खुले में कूड़ा पलटती मशीन। फोटो अमर उजाला
मलबा संग्रहण से निस्तारण तक की व्यवस्था जमीन पर बरकरार नहीं
विज्ञापन

योगेश तिवारी
नोएडा। शहर की हवा में लोगों का सांस लेना दूभर है और वायु गुणवत्ता सूचकांक लगातार खराब श्रेणी में गोते लगा रहा है। इस बीच नोएडा प्राधिकरण द्वारा प्रदूषण नियंत्रण के जो बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, वे जमीनी हकीकत के सामने पूरी तरह खोखले और कागजी साबित हो रहे हैं। विडंबना यह है कि जो प्राधिकरण प्रदूषण रोकने के लिए जिम्मेदार है, उसी की नाक के नीचे शहर की सड़कों और ग्रीन बेल्ट को खुलेआम मलबे का डंपिंग ग्राउंड बनाकर हवा में जहर घोला जा रहा है।
प्राधिकरण की कार्यप्रणाली और निगरानी व्यवस्था किस कदर चरमरा चुकी है, इसकी गवाही शहर के प्रमुख इलाकों में लगे मलबे के पहाड़ दे रहे हैं। सेक्टर-54 में एलिवेटेड रोड के पास व्यस्त सर्विस रोड पर पिछले एक हफ्ते से यूरिनल के बगल में मलबे का ढेर लगातार बढ़ रहा है। सेक्टर-34 और 35 में कोंडली नाले के किनारे बनी सड़क को खुलेआम डंपिंग ग्राउंड में तब्दील कर दिया गया है। सड़क के दोनों ओर बिखरे मलबे से उड़ती धूल राहगीरों के फेफड़ों में सीधे जहर उतार रही है। वहीं विश्वकर्मा रोड (सेक्टर-50-76) की ग्रीन बेल्ट पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से मलबा गिराया जा रहा है।
विज्ञापन

वैज्ञानिक चेतावनी भी बेअसर
प्राधिकरण की यह उदासीनता तब है, जब आईआईटी कानपुर की एक रिपोर्ट स्पष्ट रूप से चेतावनी दे चुकी है कि नोएडा में निर्माण और मलबे के कारण प्रतिदिन 1,394 किलोग्राम पीएम-10 और 321 किलोग्राम पीएम-2.5 जैसे घातक कण हवा में घुल रहे हैं। रिपोर्ट में यह भी उजागर हुआ था कि निर्माण सामग्री और मलबे को बिना ढके खुले में रखा जाता है। इसके बावजूद, नियमों को ताक पर रखने वालों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेल्पलाइन नंबर नहीं कर रहा काम
साल 2020 में नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर-80 में 800 मीट्रिक टन क्षमता वाला प्रदेश व एनसीआर का पहला मलबा निस्तारण प्लांट लगाकर खूब वाहवाही लूटी थी। मलबे को सुरक्षित तरीके से प्लांट तक पहुंचाने के लिए 14 संग्रहण केंद्र और एक टोल-फ्री हेल्पलाइन (18008919657) भी शुरू की गई थी। महज दो-तीन साल में ही यह पूरी व्यवस्था दम तोड़ चुकी है। आज स्थिति यह है कि न तो संग्रहण केंद्रों का अता-पता है और न ही हेल्पलाइन नंबर काम कर रहा है।

खुले में मलबा न पड़ने पाए इसके लिए सभी वर्क सर्किल को जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही निगरानी भी करवाई जाती है। जिन जगहों पर मलबा डाला जाना प्रकाश में आया है वहां सुधार करवाया जाएगा।- एस पी सिंह, जीएम, नोएडा प्राधिकरण

नोएडा। सेक्टर 50 में खुले में कूड़ा पलटती मशीन। फोटो अमर उजाला

नोएडा। सेक्टर 50 में खुले में कूड़ा पलटती मशीन। फोटो अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed