फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A student studying in Greno will tie a wrist band on PM Modi's wrist

पीएम मोदी की कलाई पर रिस्ट बैंड बांधेगी ग्रेनो से पढ़ी छात्रा

Thu, 02 Jun 2022 02:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
A student studying in Greno will tie a wrist band on PM Modi's wrist
ग्रेटर नोएडा। शहर के कॉलेज से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाली काजल श्रीवास्तव ने नाड़ी रिस्ट बैंड बनाया है। जिसे वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने प्रदर्शित करेगी। वह पीएम मोदी की कलाई पर बैंड बांधकर उनके दिल की धड़कन और नाड़ी की जांच कर बताएगी। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 3 जून को आयोजित होने वाली न्यू उत्तर प्रदेश ऑफ न्यू इंडिया व यूपी स्टार्टअप के तहत आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में काजल भाई अक्षय श्रीवास्तव के साथ अपना स्टार्टअप प्रदर्शित करेंगी। कार्यक्रम के लिए चुने गए 12 स्टार्टअप स्टॉल में एक स्टॉल दोनों भाई-बहन का होगा। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में प्रधानमंत्री मोदी के साथ देश-विदेश के उद्योगपति भी शामिल होंगे।
विज्ञापन

गोरखपुर के खुशीनगर निवासी काजल ग्रेटर नोएडा के जीएल बजाज कॉलेज की पूर्व छात्रा रहीं हैं। नाड़ी और दिल की धड़कन जांचने के लिए उन्होंने रिस्ट बैंड बनाया है। काजल इस प्रोजेक्ट का प्रेजेंटेशन पीएम मोदी केे सामने देंगी। इस प्रोजेक्ट को बनाने पर अप्रैल में काजल ने आयुष इन्वेस्टमेंट एंड इनोवेशन स्टार्टअप चैलेंज-2022 में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। पीएम मोदी ने डब्लूएचओ के अधिकारियों को सामने काजल को सम्मानित किया था। अब काजल अपने प्रोजेक्ट की प्रेजेंटेशन यूपी की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में भी देंगी।
विज्ञापन

वहीं, काजल के भाई अक्षय को भी अपने प्रोजेक्ट की प्रेजेंटेशन ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में देने के लिए आमंत्रित किया गया है। अक्षय गोरखपुर की मदन मोहन मालवीय इंजीनियरिंग कॉलेज से मेकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र हैं। उनको जैविक उर्वरक और उन्नतिशील बीज की खोज पर सेरेमनी में प्रेजेंटेशन के लिए आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैद्य-चिकित्सक भी कर सकेंगे रिस्ट बैंड का उपयोग
काजल के रिस्ट बैंड प्रोजेक्ट का इस्तेमाल चिकित्सक और वैद्य समेत साधारण लोग भी कर सकेंगे। उन्होंने चिकित्सकों से संपर्क कर उनकी जरूरत के आधार पर इसको तैयार किया है। दरअसल काजल के पिता वैद्य हैं। कानपुर में वह मरीजों को देखते हैं और नाड़ी के आधार पर मर्ज बताते हैं। पिता चाहते थे कि काजल परिवार के पेशे को अपनाए। हालांकि, काजल ने इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्यूनिकेशन ब्रांच से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की लेकिन वह पिता के लिए भी कुछ करना चाहती थी। इसलिए उसने नाड़ी और दिल की धड़कन नापने के लिए रिस्ट बैंड बनाया। फिलहाल वह अहमदाबाद में अपना स्टार्टअप लगाकर कार्य कर रही हैं। काजल ने वर्ष 2018 में इजराइल के सहयोग से भारत में आयोजित आयुष स्टार्टअप चैलेंज में कई कंपनियों को पछाड़ कर प्रथम पुरस्कार जीता था। उन्हें भारत सरकार से स्टार्टअप लगाने के लिए 10 लाख रुपये मिले थे।

आयुर्वेद आधारित कॉमिक बुक भी लांच करेंगी
काजल ने आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए कॉमिक बुक बनाई है। लखनऊ में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कॉमिक बुक सीरीज को लांच करेंगे। इस सीरीज में कार्टून कैरेक्टर की मदद से आयुर्वेद के नुस्खे बताए जाएंगे। साथ ही रोगों से बचाव की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed