{"_id":"6ab3fb11698fd8cfea031ef1","slug":"a-strong-mindset-and-discipline-are-the-true-foundation-of-success-dhirendra-krishna-shastri-noida-news-c-23-1-lko1064-106956-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजबूत सोच और अनुशासन ही सफलता की असली नींव : धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजबूत सोच और अनुशासन ही सफलता की असली नींव : धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के शारदा विश्वविद्यालय में माइंड सेट-लाइफ सेट कार्यक्रम में पहुंचे धीरेंद्र सिंह श
-शारदा विश्वविद्यालय में माइंड सेट-लाइफ सेट कार्यक्रम में छात्रों को जीवन में संतुलन और मूल्यों का दिया संदेश
फोटो-
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। मजबूत सोच और अनुशासित जीवन सफलता की असली नींव है। मन कार्यों की दिशा तय करता है और कार्य भविष्य का रास्ता बनाते हैं। युवाओं को लक्ष्य हासिल करने के साथ जीवन में मूल्यों और संतुलन को भी महत्व देना चाहिए। ये बातें बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बुधवार को शारदा विश्वविद्यालय में आयोजित माइंड सेट-लाइफ सेट कार्यक्रम में कहीं।
उन्होंने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के साथ यह भी जरूरी है कि व्यक्ति किस सोच और मूल्यों के साथ आगे बढ़ रहा है। मजबूत मानसिकता कठिन परिस्थितियों का सामना करने की ताकत देती है। सही मूल्य और अनुशासन जीवन को बेहतर दिशा देते हैं। इससे पहले विश्वविद्यालय के गेट नंबर तीन के पास आनंद स्वरूप और शारदा माता की मूर्तियों का अनावरण किया गया। चांसलर पीके गुप्ता ने कहा कि इनके विचार विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ करुणा, अनुशासन और समाजसेवा की भावना अपनाने की प्रेरणा देते हैं। प्रो-चांसलर वाईके गुप्ता ने कहा कि शिक्षा केवल कक्षा और पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं होनी चाहिए। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए मजबूत सोच, मानवीय मूल्य और संतुलित जीवन भी जरूरी हैं। इस मौके पर डीन छात्र कल्याण डॉ. प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।