फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A sports stadium equipped with modern facilities will soon be ready on 8 acres of land in Dohka Hariya.

Noida News: डोहका हरिया की 8 एकड़ जमीन पर जल्द बनकर तैयार होगा आधुनिक सुविधाओं से लैस खेल स्टेडियम

Sat, 29 Nov 2025 01:29 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sat, 29 Nov 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
A sports stadium equipped with modern facilities will soon be ready on 8 acres of land in Dohka Hariya.
डोहका हरिया खेल स्टेडियम में लगी हरी घास में खेलते बच्चे।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। गांव डोहका हरिया अब खेल के क्षेत्र में बड़ा नाम बनने की ओर अग्रसर है। गांव में 8 एकड़ पंचायत भूमि पर ग्रामीणों के सहयोग से अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त खेल स्टेडियम का निर्माण तेजी से चल रहा है और जल्द ही यह स्टेडियम बनकर तैयार होगा। इसका काम लगभग पूरा हो चुका है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद स्टेडियम की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत को सौंपी जाएगी। यह स्टेडियम आधुनिक सुविधाओं, सुंदरीकरण और अंतरराष्ट्रीय स्तर की संरचना के साथ जिले में खेल प्रतिभाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन

एथलेटिक्स, कबड्डी, फुटबाल, वालीबाल की मिलेंगी सुविधाएं

गांव कालूवाला के खेल प्रेमी अनिल कुमार सांगवान ने बताया कि खिलाड़ी लंबे समय से बेहतर खेल मैदान और प्रशिक्षण सुविधाओं की मांग कर रहे थे। इस आवश्यकता को देखते हुए गांव में स्टेडियम निर्माण का फैसला लिया गया। यहां खिलाड़ियों के लिए कुश्ती, एथलेटिक्स, कबड्डी, फुटबॉल, वालीबाल, खो-खो सहित कई खेलों के लिए अलग-अलग ट्रैक और मैदान उपलब्ध होंगे। मैदान को इस तरह तैयार किया जा रहा है कि खिलाड़ी मौसम और समय की बाधाओं से मुक्त होकर अभ्यास कर सकें।
विज्ञापन


40 मीटर ऊंची लगाई हैं लाइटें
स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए विशेष कोचिंग और मार्गदर्शन की व्यवस्था भी की जाएगी। इसके अलावा जिम, स्नानागार, फिटनेस सेंटर, व्यू पॉइंट, चिकित्सा सुविधा और आधुनिक चेंजिंग रूम भी उपलब्ध होंगे। क्रिकेट स्टेडियम की सबसे बड़ी विशेषता इसमें लगाई जा रही 40 मीटर ऊंची फ्लड लाइटें हैं, जिनकी वजह से खिलाड़ी देर रात तक अभ्यास कर सकेंगे। ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह की सुविधा पहली बार तैयार हो रही है, जिससे स्थानीय खिलाड़ियों को बड़ा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- चुनिंदा क्रिकेट स्टेडियम में होगा शामिल
स्टेडियम परिसर में क्रिकेट के लिए लगभग 4 से 5 एकड़ में अलग ग्राउंड तैयार किया गया है। क्रिकेट पिच, नेट प्रैक्टिस एरिया और दर्शक दीर्घा का कार्य भी तेजी से चल रहा है। यह मैदान जिले के क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए बेहतर विकल्प साबित होगा, जहां वे प्रतियोगिताओं और मैचों का आयोजन कर सकेंगे।

वर्जन
मैदान की घास लगाने और ट्रैक को फाइनल टच देने की तैयारी भी साथ-साथ चल रही है। निर्माण में मजबूत मेटेरियल, आधुनिक इंजीनियरिंग और हरियाली को प्राथमिकता दी जा रही है। गेट का कुछ काम बचा है, जो जल्द पूरा हो जाएगा। - प्रवीन, प्रबंधक खेल स्टेडियम, डोहका हरिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed