फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A short circuit caused a fire in a shoe showroom, burning the goods to ashes.

Noida News: शॉर्ट-सर्किट से जूते के शोरूम में लगी आग, जला सामान

Thu, 27 Nov 2025 06:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 06:36 PM IST
विज्ञापन
A short circuit caused a fire in a shoe showroom, burning the goods to ashes.
फोटो
विज्ञापन

-देर शाम दुकान बंद करके घर गया था शोरूम मालिक
-आग ने लिया विकराल रूप, आस-पास की दुकानें बचीं
संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। कस्बे के लंबा बाजार में बुधवार रात जूते के एक शोरूम में आग लग गई। आग से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। गनीमत रही कि आग अन्य दुकानों तक नहीं पहुंच पाई। शॉर्ट-सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है।


कस्बा निवासी मुकेश मित्तल का लंबा बाजार में जूते का शोरूम है। बुधवार देर शाम वह रोजाना की तरह दुकान बंद करके अपने घर आ गए। देर रात सूचना मिली कि दुकान में आग लग गई है। मौके पर पहुंचे तो देखा कि आग ने विकराल रूप धारण किया था। हादसे में लाखों का सामान जलकर राख हो गया। बाद में फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी गई। आग पर काफी कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया। लेकिन तब तक सारा सामान जलकर राख हो चुका था। पीड़ित ने कहा कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि बिजली के शॉर्ट-सर्किट से दुकान में यह आग लगी है। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने कहा कि अभी पीड़ित की तरफ से कोई शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article