फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A seemingly ordinary man, he was betraying the country.

Noida News: दिखने में मामूली इंसान पर देश के साथ कर रहे थे गद्दारी

Fri, 03 Apr 2026 11:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
A seemingly ordinary man, he was betraying the country.
- देश विरोधी गतिविधियों में शामिल दो आरोपियों को छपरौला और औरंगाबाद से किया गया गिरफ्तार
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडादादरी। यूपी एटीएस ने देश विरोधी गतिविधियाें में शामिल होने के आरोप में जिन चार लोगों को गिरफ्तार किया है उनमें से दो गौतमबुद्ध नगर के रहने वाले हैं। एटीएस ने एक आरोपी को छपरौला तो दूसरे को औरंगाबाद से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के बारे में छानबीन की जा रही है।

गिरफ्तार लोकेश उर्फ पपला पंड़ित उर्फ बाबू उर्फ संजू और विकास गहलावत छपरौला के राम विहार कॉलोनी में रहते हैं। लोकेश के घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। माता-पिता बीमार रहते हैं। बड़ा भाई बीए फाइनल ईयर का छात्र है। लोकेश नशे का आदि है और बेलदारी करता है। पुलिस ने बताया कि विकास छपरौला में नियमित नहीं रहता है। वो औरंगाबाद में रहता है और वहीं से आता-जाता रहता है।
विज्ञापन


साकिब के संपर्क में आए दोनों
पुलिस का कहना है कि गिरोह का सरगना साकिब है। जो मेरठ में नाई की दुकान करता है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिये दोनों पाकिस्तान के हैंडलर के संपर्क में आए थे। साकिब ने ही लोकेश और विकास से संपर्क किया। दोनों को सोशल मीडिया के माध्यम से पैसों का लालच देकर जोड़ा गया। वो गाजियाबाद, अलीगढ़, लखनऊ शहरों की जानकारी भेज रहे थे। उसके बादले क्यूआर कोड के माध्यम से पैसा मंगवाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed