{"_id":"6aecb96fad5c30df5a096337","slug":"a-security-perimeter-for-diwali-commissionerate-divided-into-10-zones-and-26-sectors-grnoida-news-c-1-noi1095-4910284-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दीपावली पर सुरक्षा का घेरा, 10 जोन और 26 सेक्टर में बंटा कमिश्नरेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दीपावली पर सुरक्षा का घेरा, 10 जोन और 26 सेक्टर में बंटा कमिश्नरेट
विज्ञापन
- बाजारों, मॉल और संवेदनशील इलाकों में ड्रोन-कैमरों से निगरानी, सादे कपड़ों में भी तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। दीपावली पर बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ और त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गौतमबुद्धनगर पुलिस ने व्यापक तैयारी की है। धनतेरस से लेकर भैया दूज तक बाजारों, मॉल, धार्मिक स्थलों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस का पहरा रहेगा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पूरे कमिश्नरेट को 10 जोन और 26 सेक्टर में बांटकर पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रमुख बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर ड्रोन और हाई डेफिनिशन सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी। वहीं, सादे कपड़ों में महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई है।
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बताया कि सुरक्षा योजना के तहत नोएडा, सेंट्रल नोएडा और ग्रेटर नोएडा जोन में अलग-अलग जिम्मेदारियां तय की गई हैं। नोएडा जोन में तीन जोन और नौ सेक्टर, सेंट्रल नोएडा में तीन जोन और आठ सेक्टर तथा ग्रेटर नोएडा में चार जोन और नौ सेक्टर बनाए गए हैं। सभी क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल के साथ पीएसी और यातायात पुलिस की तैनाती की गई है। प्रत्येक थाना क्षेत्र में पीआरवी और क्यूआरटी को अलर्ट रखा गया है।
-- -- -- -- -- -- -- -
बाजारों के आसपास बदलेगा यातायात, क्रेन से हटेंगे वाहन
दीपावली पर बाजारों और मॉल के आसपास जाम से निपटने के लिए विशेष यातायात योजना लागू की जाएगी। जरूरत पड़ने पर रूट डायवर्जन किया जाएगा और भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई जाएगी। सड़क किनारे और प्रतिबंधित स्थानों पर वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए यातायात पुलिस के साथ क्रेन भी तैनात रहेंगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
पटाखों की अवैध बिक्री और भंडारण पर कार्रवाई
सुरक्षा के साथ आग की घटनाओं से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग को भी अलर्ट किया गया है। प्रमुख बाजारों, मॉल, घनी आबादी वाले क्षेत्रों और पटाखा बिक्री स्थलों पर जरूरत के अनुसार दमकल गाड़ियां तैनात रहेंगी। न्यायालय और एनजीटी के निर्देशों के अनुसार केवल लाइसेंसधारी विक्रेता ही निर्धारित स्थानों पर ग्रीन पटाखे बेच सकेंगे।