{"_id":"693070e84d32629d9804497d","slug":"a-proposal-will-be-sent-to-the-nia-on-job-guarantee-till-the-age-of-60-noida-news-c-491-1-gnd1001-1943-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 60 वर्ष तक नौकरी की गारंटी पर एनआईए को भेजा जाएगा प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 60 वर्ष तक नौकरी की गारंटी पर एनआईए को भेजा जाएगा प्रस्ताव
विज्ञापन
-नौकरी के लिए युवाओं की मांगों पर अधिकारियों से जेवर विधायक ने यमुना प्राधिकरण में की वार्ता
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण में विस्थापित परिवारों के युवाओं की जायज मांगों को पूरा कराने के लिए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रबंधन के सामने प्रस्ताव रखा जाएगा। बुधवार को यमुना प्राधिकरण में अधिकारियों के साथ जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने युवाओं की मांगों को लेकर चर्चा की। इसमें 60 वर्ष तक नौकरी की गारंटी समेत अन्य मांगों पर विचार किया गया। मंगलवार को युवाओं ने इन मांगों को लेकर धरना देते हुए साक्षात्कार का बहिष्कार किया था।
नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे प्रथम चरण में विस्थापित हुए परिवारों के लगभग 350 युवाओं ने रोजगार का चयन किया था। परिवारों के एक युवा को साढ़े पांच लाख रुपये या उसके स्किल के अनुसार नौकरी का वादा था। इस मामले में लंबे समय से युवा अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन भी करते आ रहे थे। मंगलवार को अपनी मांगों को रखते हुए युवाओं ने साक्षात्कार का बहिष्कार करते हुए प्रदर्शन किया था।
बुधवार को यमुना प्राधिकरण में अधिकारियों के साथ बैठक कर जेवर विधायक ने युवाओं की मांगों पर चर्चा की। धीरेंद्र सिंह ने बताया कि युवाओं की तीन खास मांगों पर विचार किया गया। इनमें नौकरी के दौरान किसी भी अनुशासन संबंधी रिपोर्ट पर इन युवाओं को बर्खास्त या निलंबित नहीं किया जाएगा। इन युवाओं को नौकरी से हटाने से पूर्व नियाल से सहमति लेना जरूरी होगा। दूसरी मांग के अनुसार नौकरी की आयु 60 वर्ष तक रखी जाने का प्रस्ताव भी दिया जाएगा। इसके अलावा यदि एनआईए की नौकरी देने वाली संबंधित कंपनियां डिफाल्टर हो जाती हैं तो दूसरी कंपनियों में उन युवाओं को नौकरी दी जाएगी।
विज्ञापन
-- -
जिन परिवारों की भूमि नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए गई है, ऐसे युवाओं को उनके स्किल के अनुसार रोजगार उपलब्ध कराना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। उनकी जायज मांगों को पूरा करने के लिए इन पर चर्चा कर एनआईए के समक्ष रखकर इनको लागू कराने का प्रयास किया जाएगा।
धीरेंद्र सिंह, विधायक जेवर