फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   a product to balance between environment and development

देश में पर्यावरण और विकास के बीच संतुलन बनाने का निकाला नुस्खा

Thu, 02 Nov 2017 02:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 02 Nov 2017 02:48 PM IST
विज्ञापन
a product to balance between environment and development
विज्ञापन

 

पर्यावरण संरक्षण और मेक इन इंडिया को ध्यान में रखकर पर्यावरण संरक्षित उत्पाद करना आज की आवश्यकता है इसी को ध्यान में रखकर बीस्योर टेक्नॉलॉजी जैसी कंपनी कार्य कर रही है।

आज देश में पर्यावरण और विकास के बीच संतुलन कायम किए जाने की आवश्यकता है। आज सबसे ज्यादा चिंता पर्यावरण की है वर्तमान के परिदृश्य में प्राकृतिक संसाधनों, पर्यावरण प्रौद्योगिकी और विकास के बीच संतुलन की आवश्यकता है।

विज्ञापन


पर्यावरण को नुकसान न पहुंचे इसी को ध्यान में रखकर आज बी स्योर टेक्नोलॉजी कार्य कर रहा है। बीएसटी इंडिया प्लास्टिक्स और थरमोकॉल द्वारा इस्तेमाल किए गए उत्पाद को रोकने के लिए हरित समाधान देने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है,  बीएसटी इंडिया कृषि कचरे से उत्पादित बायोडिग्रेडेबल और कम्पोस्टेबल जैसे की गन्ने की छाल और गेहूं के भूसे से टर्नकी उत्पाद की पेशकश कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बी स्योर ऐसी कंपनी है जो वेस्टेज से उत्पादन करती है और उसको पूरी तरह से खत्म करती है यानी कोई ऐसा पदार्थ नहीं रहता है जिससे कि पर्यावरण को नुकसान पहुंचे। बीस्योर टेक्नॉलॉजी ने इस साल पेपर-एक्स प्रदर्शीनी में अपना स्टाल लगाई है जहां नए उद्योगपति के साथ उपभोक्ता भी काफी रूचि ले रहे हैं।

बीस्योर कंपनी के सीईओ मोहित कुमार ने कहा कि बीएसटी ऐसी कंपनी है जो सौ फीसदी पर्यावरण को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है। कंपनी बेकार काग़ज़, गेहूँ का छिलका और गन्ने का छिलका का इस्तेमाल कर उत्पाद का निर्माण करती है और जिससे चक्र में कोई पर्यावरण विनष्ट पदार्थ नहीं बचता है जिससे की आगे कोई नुकसान पहुंचे।

सीईओ मोहित कुमार ने कहा कि हमारा उत्पाद खासकर स्वास्थ्य के लिए कोई नुकसानदायक नहीं होता है। कंपनी की खास कोशिश है कि जिससे की किसानों और गरीबों को लाभ पहुंचे। कंपनी सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्कील इंडिया को ध्यान में रखते हुए ट्रेनिंग की भी व्यवस्था करती है। जिससे की युवा आज स्वरोजगार की ओर भी प्रेरित हों।

बी स्योर खास टेक्नतौॉलॉजी पर मेक इन इंडिया पर कार्य किया है हमारे उत्पाद की बाहर भी काफी मांग है। मोहित ने बताया कि सरकार ने जिस प्रकार से स्वच्छ भारत के अभियान को शुरुआत की है और आज दिन प्रतिदिन इसमें नए प्रतिमान स्थापित हो रहे हैं।


हमारी कंपनी यानी बी स्योर भी इसको ध्यान में रखकर उत्पाद बना रही है। ताकि देश में स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाया जा सके और लोगों में जागरूकता भी आए। बीएसटी टीम में खास तौर पर काजल टुली, भूपेंद्र चौवाटिया, योगेश जैन और सीएन जयसिम्हा खास तौर पर सहयोग कर रहे हैं। बीएसटी का लक्ष्य है कि देश में ऐसे उत्पाद को बढ़ावा मिले जिसके लिए सरकार की ओर से काफी सहयोगात्मक रवैया रहा है।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed