फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A procession will be taken out on the martyrdom day of Guru Tegh Bahadur.

Noida News: गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस पर निकाली जाएगी यात्रा

Sun, 26 Oct 2025 01:47 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sun, 26 Oct 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
A procession will be taken out on the martyrdom day of Guru Tegh Bahadur.
अधिकारियों को दिशा निर्देश देते उपायुक्त डॉ. विरेंदर कुमार दहिया। स्रोत : सूचना विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। प्रशासन ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर होने वाली रन फॉर यूनिटी, वंदे मातरम् गीत के 150 वर्ष पूरे होने पर होने वाले कार्यक्रम, गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस पर यात्रा निकाली जाएंगी।

इनके लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर समीक्षा बैठक की। उन्होंने इनके साथ धान व बाजरे की खरीद प्रक्रिया की भी समीक्षा की। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सरकार की हर योजना का उद्देश्य जनकल्याण है और इसके लिए अधिकारी ईमानदारी व समर्पण से काम करें। उपायुक्त डॉ. विरेंदर कुमार दहिया ने जिला स्तरीय अधिकारियों को मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए दिशा-निर्देश साझा किए। उन्होंने कहा कि एकता और समरसता की भावना को जन-जन तक पहुंचाना हमारा नैतिक कर्तव्य है। वंदे मातरम् गीत के 150 वर्ष पूरे होना हमारे लिए गर्व का क्षण है। यह केवल एक गीत नहीं बल्कि भारतीय आत्मा का प्रतीक है जिसने स्वतंत्रता संग्राम को दिशा दी। गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस पर निकलने वाली यात्राएं त्याग, धर्म और मानवता की प्रेरणा हैं। जिला प्रशासन इन यात्राओं की संपूर्ण तैयारी और सुरक्षा सुनिश्चित करेगा ताकि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो। धान और बाजरे की खरीद प्रक्रिया के लिए कहा कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य समय पर मिले यह हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन मार्गों से यात्राएं गुजरेंगी वहां सुरक्षा के इंतजाम किए जाएं। सड़क या मार्गों पर जहां भी टूट-फूट है उसे तुरंत दुरुस्त कराया जाए। उपायुक्त ने सभी एसडीएमओ को निर्देश दिए कि वे व्यक्तिगत रुचि लेकर कार्यक्रमों को सफल बनाएं। मंडियों का नियमित निरीक्षण करें और सुनिश्चित करें कि धान का एक-एक दाना खरीदा जाए। इस अवसर पर एसपी भूपेंद्र सिंह, पानीपत एसडीएम मनदीप कुमार, समालखा एसडीएम अमित कुमार, इसराना एसडीएम नवदीप नैन, सीईओ डॉ. किरण सिंह, सीएमओ डॉ. विजय मलिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed