फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   a prisoner commits suicide by hanging himself from a band of shoes

बंदी ने जूते के फीते से फंदा लगाकर की आत्महत्या

Thu, 18 Mar 2021 01:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
a prisoner commits suicide by hanging himself from a band of shoes
ग्रेटर नोएडा। जिला कारागार में मंगलवार को एक बंदी ने जूते के फीते से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जेल के अधिकारियों के मुताबिक बंदी सूरज महतो (24) ने परिसर के अंदर अस्थायी कारागार के शौचालय में आत्महत्या की है। बंदी के परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

भंगेल गांव निवासी सूरज महतो छेड़छाड़ के एक मुकदमे में फरार चल रहा था। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के वारंट पर थाना सेक्टर-39 पुलिस ने 15 मार्च को आरोपी को गिरफ्तार कर जिला कारागार में दाखिल कराया था। 16 मार्च की दोपहर करीब 12:30 बजे सूरज ने अस्थायी कारागार के शौचालय के दरवाजे के कब्जे में जूते के फीते को बांधकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। तभी वहां मौजूद कुछ बंदियों ने उसे देख लिया और गले से फीता खोलकर बाहर लाए। सूचना मिलने पर प्रभारी चिकित्साधिकारी मौके पर पहुंची। बंदी को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल भेजा गया। जहां बंदी को मृत घोषित कर दिया गया। जेल अधीक्षक भीम सेन मुकुंद ने बताया कि बंदी सूरज ने फांसी लगाने से पहले सुबह फोन पर अपने पिता से पांच मिनट बात की थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed