{"_id":"69d7d9a7436aa23d050d3d4b","slug":"a-picnic-spot-was-set-up-in-the-bushes-near-a-flooded-basement-noida-news-c-1-noi1095-4145108-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पानी भरे बेसमेंट के पास झाड़ियों में बना था पिकनिक स्पॉट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पानी भरे बेसमेंट के पास झाड़ियों में बना था पिकनिक स्पॉट
विज्ञापन
- झाड़ियों में शराब की बोतलें, नमकीन के रैपर बिखरे मिले , सिक्योरिटी गार्ड पैसे लेकर नीचे जाने देते थे
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। जिस लापरवाही के बेसमेंट में छात्र हर्षित की डूब कर मौत हुई है। वहां पर बेसमेंट के आसपास पिकनिक स्पॉट बना हुआ था। दिन या शाम के वक्त झाड़ियों के पास युवक युवतियां पिकनिक मनाते थे। खाली प्लॉट की देखरेख के लिए वहां कुछ सिक्योरिटी गार्ड की तैनात है। आरोप है कि गार्ड पैसे लेकर छात्र-छात्राओं को झाड़ियों के पास बने पिकनिक स्पॉट पर जाने देते थे। कुछ ऐसा ही हर्षित व उसके दोस्तों के साथ भी हुआ। बताया जा रहा है कि इनसे भी गार्डों ने पैसे लिए थे तब नीचे जाने दिया था। हालांकि पुलिस इन पहलुओं की जांच कर रही है। घटनास्थल से महज कुछ दूरी पर ही एक नामी विश्वविद्यालय है। जहां हजारों की संख्या में छात्र पढ़ाई करते हैं। बेसमेंट के सामने ही शराब की दुकान है।
चारों ने खरीदी थी शराब
घटना वाले दिन बुधवार को चारों छात्रों ने पास के ठेके से शराब खरीदी है। पुलिस ने दावा किया है कि शराब खरीदते हुए छात्र सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। गेट पर साथ हंसते हुए स्पाट किए गए हैं। इसके बाद चारों दो बाइक से एक साथ सेक्टर-94 गड्ढे वाले स्थान पर पहुंचे।
दोस्तों ने कहा नशे में नहाने की जिद करने लगा
पुलिस पूछताछ में हिमांशु, व्यास और कृष ने बताया कि हर्षित नशे में पानी में नहाने की जिद करने लगा। इसके बाद वह उसमें चला गया। कुछ दूरी तक जाने के बाद वह अपने दोस्तों को भी नहाने के लिए बुलाया। इसी दौरान वह आगे बढ़ा और डूबने लगा। हिमांशु और व्यास उसे बचाने के लिए पानी में उतर गए। सभी ने मिलकर बचाओ बचाओ की आवाज लगाई। इस दौरान एक पंचर लगाने वाला दुकानदार और युवक भागकर नीचे उतरे लेकिन तब तक वह पानी में डूब गया था।
विज्ञापन
शराब की खाली बोतलें व रैपर से पता चल रहा सबकुछ
सेक्टर-94 के जिस स्थान पर हादसा हुआ है। वहां कई जगह पर शराब की बोतलें व नमकीन के रैपर पड़े हैं। जो यहां चल रहे अवैध व खतरनाक पिकनिक स्पॉट की कहानी बयां कर रहा है। आसपास के लोगों ने बताया कि इस स्थान पर पार्टी से लेकर अवैध गतिविधियां होती थी। कई बार स्थानीय पुलिस से लोगों ने शिकायत भी की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
पास में है शराब का ठेका
खाली प्लॉट व पानी भरा हुआ गड्ढा सुपरनोवा व अंतिम निवास के बीचों बीच है। पास स्थित ठेके से शराब खरीद कर कुछ लोग वहीं पर पीते हैं। वहीं एक साथ कई छात्र छात्राएं सामने इसी प्लॉट में झाड़ियों में चले जाते हैं। इसके लिए पगडंडी बनी है।