Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A pavilion for a mass wedding will be set up on the Bisrakh block premises on November 20

Noida News: 20 नवंबर को बिसरख ब्लॉक परिसर में सजेगा सामूहिक विवाह का मंडप

Wed, 11 Nov 2026 10:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 10:13 PM IST
विज्ञापन
A pavilion for a mass wedding will be set up on the Bisrakh block premises on November 20
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में इस साल का पहला सामूहिक विवाह समारोह 20 नवंबर को बिसरख ब्लॉक परिसर में आयोजित किया जाएगा। इसके लिए समाज कल्याण विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। हालांकि, अभी तक योजना के तहत केवल आठ जोड़ों ने ही आवेदन किया है। शासन की ओर से जिले को सामूहिक विवाह के लिए 80 जोड़ों का लक्ष्य दिया गया है। ऐसे में अधिक से अधिक पात्र जोड़ों को योजना का लाभ दिलाने के लिए विभागीय अधिकारी आवेदन कराने में जुटे हैं।
विज्ञापन

सामूहिक विवाह योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए नगर पालिका परिषद दादरी, बिलासपुर, दनकौर, रबूपुरा, जेवर और जहांगीरपुर के अधिशासी अधिकारियों के साथ ही दादरी, जेवर और बिसरख ब्लॉक के खंड विकास अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन अधिकारियों को योजना का प्रचार-प्रसार कर पात्र जोड़ों की तलाश करने और उनसे आवेदन कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन



कोट
- सामूहिक विवाह कार्यक्रम के आयोजन के लिए 20 नवंबर की तारीख निर्धारित की गई है। अभी आवेदन करने का मौका है। जितने भी आवेदन प्राप्त होंगे, उनकी पात्रता की जांच कराई जाएगी। जांच में सही पाए जाने वाले जोड़ों को सामूहिक विवाह समारोह में शामिल किया जाएगा। - सतीश कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी, गौतमबुद्धनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed