{"_id":"68c1c8ed0ef3bedc060bd7b6","slug":"a-nine-year-old-girl-and-a-young-man-suffering-from-fever-died-na-news-c-102-1-slko1037-140086-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बुखार पीड़ित नौ वर्षीय बालिका व युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बुखार पीड़ित नौ वर्षीय बालिका व युवक की मौत
Thu, 11 Sep 2025 12:22 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Thu, 11 Sep 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
शीबा की फाइल फोटो।
औरंगाबाद(सीतापुर)। बुधवार को औरंगाबाद में बुखार से पीड़ित नौ वर्षीय बच्ची और एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। औरंगाबाद और कमईपुर गांव में डेढ़ सौ लोग बुखार से पीड़ित हैं। बीते एक माह के दौरान नौ लोगों के डेंगू की चपेट में होने की पुष्टि भी हो चुकी है।
गोंदलामऊ ब्लॉक के औरंगाबाद में बुखार से पीड़ित बालिका शीबा (9) की बुधवार भोर मौत हो गई। पिता इरशाद ने बताया कि पिछले कई दिनों से शीबा को बुखार आ रहा था। शीबा को पहले कस्बे में स्थित एक निजी क्लीनिक पर दिखाया गया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। बच्ची को सोमवार को नैमिषारण्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया। चिकित्सक ने एक जांच लिखी, उसकी रिपोर्ट अभी तक नहीं मिली है। डॉक्टर ने जो दवाएं लिखी थी, उससे भी कोई फायदा नहीं हुआ। बुखार से बच्ची की मौत हो गई।
वहीं, खैराबाद के मूल निवासी जलीस (40) औरंगाबाद में परिवार के साथ रह रहे थे। उन्हें बुखार था। बुधवार को हालत अधिक बिगड़ गई। उनकी पत्नी ने जिला अस्पताल में भर्ती करवाया था और यहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
औरंगाबाद में फैला है संक्रामक रोग
बता दें कि औरंगाबाद व आस पास के इलाके में बच्ची की मौत से लोगों में अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ गई है। वहीं औरंगाबाद व कमईपुर गांव में संक्रामक रोग से कई लोग पीड़ित हैं। इनमें औरंगाबाद के रहमत अली (50), इशरा (8), नरगिस (35), सुबी (16), सगीर (40), यास्मीन (35), जीशान (30), असलम (50), सादिका (6) व अन्य शामिल हैं। औरंगाबाद में एक माह के भीतर 9 लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है।
कुछ दिन पूर्व औरंगाबाद ग्राम पंचायत में सीएचसी गोंदलामऊ की ओर से दो स्वास्थ्य शिविर लगाकर बुखार पीड़ितों की डेंगू, मलेरिया की जांच कर मुफ्त दवाएं दी गई थीं। इसके बावजूद गांव में करीब डेढ़ सौ लोग बुखार से पीड़ित हैं। ग्रामीण जबीर, अर्जुन , रसीद ,अकील ,युनुस ,पवन आदि ने स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि औरंगाबाद में जल्द से जल्द फिर से स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएं।
ग्राम प्रधान नफीस अहमद ने बताया कि गांव में एंटी लार्वा का छिड़काव किया जा चुका है। साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देते हुए सफाई का कार्य कराया जा रहा है। स्वास्थ्य शिविर लगना चाहिए।