फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A new experiment in railways... if the length of the bridge is more, it will become arched.

Noida News: रेलवे में नया प्रयोग...पुल की लंबाई ज्यादा तो बनेगा धनुषाकार

Thu, 27 Nov 2025 12:50 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
A new experiment in railways... if the length of the bridge is more, it will become arched.
निर्माणाधीन गोरखनाथ ओवरब्रिज। संवाद
- मानीराम, गोरखनाथ ओवरब्रिज, सैदपुर में बनने के बाद रेलवे ने लिया निर्णय
विज्ञापन

- नई तकनीक से गर्डर की मोटाई होगी कम, पुल की ऊंचाई ज्यादा नहीं करनी होगी
गोरखपुर। रेलवे ट्रैक की चौड़ाई अगर ज्यादा है तो उसके ऊपर बनने वाला फ्लाईओवर धनुषाकार आकृति का बनेगा। इससे फायदा यह होगा कि पुल के नीचे लगे गर्डर की मोटाई कम हो जाएगी और ओएचई तार ले जाने में आसानी रहेगी। इसके चलते ओवरब्रिज की ऊंचाई अधिक नहीं करनी पड़ेगा। वहीं, दिखने में भी आकर्षक होगा।

गोरखपुर के मानीराम, गोरखनाथ ओवरब्रिज और मंडुआडीह के सैदपुर ओवरब्रिज को इसी तकनीक पर बनाया गया है। इसे बनाने में लागत भी कम आ रही है। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने अब इस तकनीक पर ही ज्यादा चौड़ाई वाले रेलवे ट्रैक पर ओवरब्रिज बनाने का निर्णय लिया है। दरअसल, पहले जो फ्लाईओवर बनाए जा रहे थे भार को बांटने के लिए उसके गर्डर की मोटाई ज्यादा रहती थी। अब रेलवे ट्रैक पर ओएचई तार दौड़ाए गए हैं, ऐसे में फ्लाईओवर की ऊंचाई अधिक करनी पड़ रही थी। लेकिन अब ऐसा नहीं है।
विज्ञापन

धनुषाकार पुल की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता इसका भार वहन करने का तरीका है। यह मुख्य रूप से संपीड़न (क्रंप्रेशन) द्वारा भार वहन करता है। पुल का घुमावदार आकार पुल के वजन और उस पर आने वाले यातायात के भार को सिरों पर बने मजबूत नीवों स्थानांतरित करता है। इसके चलते इसकी मजबूती बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि जहां भी रेलवे ट्रैक की चौड़ाई ज्यादा है वहां अब धनुषाकार आकृति का फ्लाईओवर बनाया जाएगा। इसी तर्ज पर गोरखनाथ ओवरब्रिज को भी तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed