फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A meeting regarding stray dogs turned chaotic as people lost their temper forcing police intervention Here wh

Greater Noida: लावारिस कुत्तों को लेकर हुई बैठक में इंसानों ने खोया आपा, पुलिस को देना पड़ा दखल, जानें मामला

Mon, 15 Dec 2025 04:14 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 15 Dec 2025 04:14 AM IST
सार

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित श्री राधा स्काई गार्डन सोसाइटी में शनिवार रात को लावारिस कुत्तों को लेकर बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें दो पक्षों के बीच कुत्तों को बाहर निकलने को लेकर विवाद हो गया।

विज्ञापन
A meeting regarding stray dogs turned chaotic as people lost their temper forcing police intervention  Here wh
घूमते आवारा कुत्ते। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित श्री राधा स्काई गार्डन सोसाइटी में शनिवार रात को लावारिस कुत्तों को लेकर बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें दो पक्षों के बीच कुत्तों को बाहर निकलने को लेकर विवाद हो गया। विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। आरोप है कि लगातार सोसाइटी में लावारिस कुत्तों के काटने के मामले बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन

 
सोसाइटी के टावर 10 में रहने वाले अतुल शर्मा ने बताया कि शुक्रवार दोपहर उनकी पत्नी दोनों बेटियों को स्कूल से लेकर आ रही थी। पार्किंग में स्कूटी लगाने के बाद वह पार्क से होते हुए अपने घर जा रही थी। लावारिस कुत्तें भागते हुए उनकी पत्नी की तरफ आए। करीब 8 से 9 लावारिस कुत्तों ने उनके बच्चों और पत्नी पर हमला कर दिया। इस दौरान उनकी पत्नी ने छोटी बेटी को गोदी में ऊपर उठा लिया, लेकिन उनकी पत्नी और दूसरी बेटी को लावारिस कुत्तों ने बुरी तरह काट लिया।
विज्ञापन


बेटी के पैर में जख्म होने के कारण वह बैठ नहीं पा रही है। वहीं एक-दो दिन में उनकी बेटी की परीक्षा शुरू हो जाएंगी। ऐसे में वह परीक्षा देने भी नहीं जा पाएगी। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद शनिवार को रात 8 बजे पार्क में लोगों की बैठक का आयोजन किया। बैठक में सभी लोगों ने लावारिस कुत्तों को प्राधिकरण से शिकायत कर पकड़कर शेल्टर होम भिजवाने पर सहमति जताई, जिसके लिए प्रस्ताव पर सभी लोगों द्वारा साइन भी किए गए। उन्होंने बताया कि तभी अचानक कुछ लोगों द्वारा बैठक में आकर हंगामा करना शुरू कर दिया गया। लावारिस कुत्तों को सोसाइटी से बाहर निकलने का विरोध जताया। सोसाइटी में मौजूद लोगों के साथ कहासुनी करने लगे। पुलिस ने बताया कि मौके पर ही समाधान करा दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed