फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A massive fire broke out in a scrap warehouse in Greater Noida

Greater Noida: कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की दो गाड़ियों ने दो घंटे में पाया काबू

Sun, 18 Jan 2026 02:01 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 18 Jan 2026 02:01 PM IST
सार

सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को जानकारी दी। इसके बाद फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया।

विज्ञापन
A massive fire broke out in a scrap warehouse in Greater Noida
कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सुत्याना गांव के पास सीआरपीएफ कैंप के पीछे स्थित कबाड़ के एक बड़े गोदाम में रविवार तड़के करीब चार बजे भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में गोदाम में रखा लाखों रुपये का कबाड़ जलकर राख हो गया। आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा। जिससे आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को जानकारी दी। इसके बाद फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब दो घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग को पूरी तरह नियंत्रित कर लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। आशंका है कि किसी शरारती तत्व द्वारा आग लगाई गई। पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है। घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। जिससे ताकि आग लगने के सही कारणों का पता लगाया जा सके। वहीं कोतवाली प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed