फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A massive fire broke out in a mattress warehouse.

Noida News: गद्दे के गोदाम में लगी भीषण आग

Mon, 21 Jul 2025 06:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 06:04 PM IST
विज्ञापन
A massive fire broke out in a mattress warehouse.
दमकल की चार गाड़ियाें ने मौके पर पहुंचकर बुझाई आग, कोई जनहानि नहीं, रजाई में रुई भरने के दौरान मोटर में शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा आग लगने का कारण
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कस्बे में सोमवार सुबह टिनशेड में बने गद्दे के एक गोदाम में भीषण आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की चार गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग से कोई जनहानि नहीं हुई है। रजाई में रुई भरने के दौरान शॉर्ट सर्किट होना आग की वजह बताया जा रहा है। गोदाम संचालक के मुताबिक, आग से लाखों का सामान जलकर राख हो गया है।
विज्ञापन

सूरजपुर फायर स्टेशन के एफएसओ विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि सुबह करीब 8:30 बजे आग की सूचना मिली थी। सूचना पर दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने करीब 30 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इस दौरान गोदाम में रखे गद्दे और अन्य सामान जलकर खाक हो गए। आग लगने के दौरान आसपास के घरों को एहतियातन खाली भी कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed