फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A little haste is costing your life

पड़ताल : जरा सी जल्दबाजी पड़ रही जान पर भारी

Wed, 27 Aug 2025 11:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
A little haste is costing your life
-रोजाना लग रहे जाम और हादसों के बावजूद नही सुधर रहे शहरवासी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर के अवैध कट इन दिनों हादसों और जाम का कारण बनते जा रहे हैं। जरा सा समय बचाने की जल्दी में लोग डिवाइडर फांदने से बाज नहीं आ रहे हैं तो उल्टी दिशा में चलकर हादसों का कारण बन रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस की सख्ती भी इनके कदम रोक नहीं पा रही है।
अमर उजाला की पड़ताल के दौरान सामने आया कि आमतौर पर सबसे ज्यादा समस्या सेक्टर 51, 52 मेट्रो स्टेशन, सेक्टर 76 यूटर्न, सेक्टर 62 मॉडल टाउन और सेक्टर 59 के पास आती है। जहां सुबह और शाम के पीक ऑवर के समय जो सफर वाहनों को 8-10 मिनट में पूरा कर लेना चाहिए, वहीं यह समय कुछ देर के जाम में फंसने से 20-25 मिनट तक पहुंच जाता है। इसका प्रमुख कारण है डिवाइडर फांदकर अपने जान की परवाह किए एक तरफ से दूसरी तरफ को जाते लोग। इतना नही जुगाड़ बनाने वाले दो पहिया वाहन चालकों ने अवैध कट तक बना डाला, जहां से दो पहिया वाहन चालक अवैध कट से गुजरते हुए साफ तौर से देखे जा सकते हैं। वहीं मुख्य मार्गों पर खड़े ऑटो ई रिक्शा पूरी सड़क को घेर लेते हैं, ऐसे में वहां अक्सर जाम जैसी स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन

लेकिन वहां किसी भी ट्रैफिक कर्मियों की तैनाती नही नजर आती है। इसी तरह सेक्टर 76 मेट्रो स्टेशन के पास बने कट से बड़ी संख्या में उल्टी दिशा से आने वाले वाहन अन्य वाहनों के लिए अवरोध व जाम का कारण बनते हैं। बरौला की ओर जाने कई वाहन ऐसे भी हैं जो यूटर्न लेकर सीधा सर्विस रोड की ओर मुड़ने का प्रयास करते हैं। ऐसे में वहां जाम लग जाता है। इस स्थान पर भी बुधवार को ट्रैफिक पुलिस नदारद दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियम तोड़ने वालों पर रोजाना चलता है चाबुक
ट्रैफिक पुलिस लगातार नियम तोड़ने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करती है। इस बीच बुधवार को कुल 7071 वाहनों के चालान किए गए। इसके अलावा सबसे ज्यादा नियमों का उल्लंघन करने वाले ऐसे 32 वाहनों को सीज भी किया गया है। चालान में शामिल वाहनों में से 179 रैपिडो बाईक और बिना हेलमेट वाले 2968 समेत अन्य प्रकार के वाहन चालक शामिल हैं। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि अवैध कट या उल्टी दिशा से आने वाले वाहनों पर लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जाती है।
----
वर्जन
----
ट्रैफिक पुलिस की शहरभर के प्रमुख स्थानों पर तैनाती की गई है, विशेष अभियान चलाकर नियमानुसार कार्रवाई की जाती है।
-लखन सिंह यादव, डीसीपी ट्रैफिक, गौतमबुद्धनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed