फोटो
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट के गौड़ सिटी-2 स्थित रक्षा एडेला सोसाइटी में हुए एओए चुनाव में दोनों पक्षों के उम्मीदवारों को जीत मिली है। कार्यकारी एओए कीके प्रतिनिधि निर्वाचित हुए हैं। पहली बार दोनों पक्ष एडेला परिवार टीम और रक्षक टीम मिलकर नई कार्यकारिणी का गठन करेंगे और सोसाइटी का संचालन संयुक्त रूप से करेंगे। चुनाव में अमित झा, आदित्य चतुर्वेदी, जितेंद्र कुमार सिंह, सौरभ शर्मा, अभिषेक तिवारी, अंबुज शर्मा, राहुल यादव, सर्वेश तिवारी, श्यामली मित्रा और नागेंद्र सिंह सहित 10 सदस्य निर्वाचित हुए हैं। नवगठित एओए बोर्ड का गठन और शपथ ग्रहण समारोह 9 अगस्त को होगा। इसी दिन नए पदाधिकारियों का चयन भी किया जाएगा।