फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A history-sheeter, along with his sons, beat up a shop employee and snatched money from him.

Noida News: हिस्ट्रीशीटर ने पुत्रों के साथ दुकान कर्मचारी को पीटकर रुपये छीने

Thu, 23 Oct 2025 12:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
A history-sheeter, along with his sons, beat up a shop employee and snatched money from him.
कालपी। खाद की दुकान पर ट्रक से बोरियां उतरवा रहे दुकान कर्मचारी के साथ पड़ोसी पिता पुत्रों ने मारपीट कर दी। कर्मचारी का आरोप है कि इन लोगों ने उसका मोबाइल व रुपये भी लूट लिए। शोर मचाने पर लोगों को आता देख आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। बुधवार को पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के निवासी मुन्ना ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 21 अक्तूबर को वह खाद की दुकान पर ट्रक से बोरियां रखवा रहा था। पड़ोसी हिस्ट्रीशीटर प्रदीप कुमार उर्फ लल्ला अपने तीन पुत्रों कन्हैया, अमन व गोपाल के साथ उसकी दुकान पर आए और विवाद करने लगे। इसके बाद उक्त लोगों उसके साथ मारपीट की और उसकी जेब में पड़ा मोबाइल व 54 सौ रुपये निकाल लिए। आसपास के लोगों को आता देख सभी लोग बाइक से भाग गए। सीओ एके सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मुन्ना ने बताया कि वह अशोक पुरवार की दुकान पर कर्मचारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed