फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A glimpse of Gautam Buddha Nagar will be seen in the UP pavilion at the trade fair.

Noida News: ट्रेड फेयर में यूपी के पवेलियन में दिखेगी गौतमबुद्ध नगर की झलक

Tue, 11 Nov 2025 08:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 08:04 PM IST
विज्ञापन
A glimpse of Gautam Buddha Nagar will be seen in the UP pavilion at the trade fair.
- 14 नवंबर से शुरू होगा 44वां भारतीय अंतराष्ट्रीय व्यापार मेला, जिले के उद्यमी भी लेंगे भाग
विज्ञापन

- 16 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पहुंचेंगे, उस दिन यूपी दिवस भी होगा
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली के मंडपम में होने वाले 44वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में गौतमबुद्ध नगर की झलक भी लोगों को देखने को मिलेगी। वहां यूपी पवेलियन में गौतमबुद्ध नगर के 10 से अधिक स्टॉल भी होंगे। इनमें चारों प्राधिकरण के अलावा उद्यमियों के स्टॉल होंगे। जो गारमेंट, फूड प्रोडक्ट्स, टैक्सटाइल व होम फर्निशिंग, फुटवेयर आदि उत्पाद प्रदर्शित करेंगी। 16 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी यूपी के पवेलियन पर पहुंचेंगे। उस दिन यूपी दिवस भी होगा।

उपायुक्त उद्योग अनिल कुमार ने बताया कि 14 से 27 नवंबर के बीच दिल्ली के मंडपम में 44वां भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला आयोजित होगा। इसमें यूपी का भी पवेलियन होगा। इसमें 100 से अधिक स्टॉल होंगे। इनमें से 10 से अधिक स्टॉल गौतमबुद्ध नगर के होंगे। नोएडा, ग्रेनो, यमुना प्राधिकरण के साथ यूपीसीडा भी अपनी योजना और विकास कार्यों को प्रदर्शित करेगा। जेवर में बन रहे नोएडा एयरपोर्ट का मॉडल भी प्रदर्शनी में रखा जाएगा।
विज्ञापन

अलग-अलग श्रेणी के उद्योगों का भी स्टॉल होगा
उन्होंने बताया कि जिले से अलग-अलग श्रेणी के उद्योगों का भी स्टॉल होगा। अब तक छह से अधिक उद्योगों को स्टॉलों का आवंटन हो चुका है। इनमें गारमेंट, फूड प्रोडक्ट्स, टैक्सटाइल, होम फर्निशिंग, फुटवेयर शामिल हैं। स्टॉल लगाने वाले उद्यमियों को सब्सिडी भी दी जाएगी। स्टॉल के किराया का 70 प्रतिशत हिस्सा वापस मिल जाएगा। वहीं 16 नवंबर को यूपी दिवस भी हैं। उस दिन प्रदेश के मुख्यमंत्री भी पवेलियन में आएंगे। उससे एक दिन पहले 15 नवंबर को सीएम जेवर में नोएडा एयरपोर्ट के निर्माण कार्यों की समीक्षा करने भी पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed