फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A full year will go to vaccinate 15.42 lakhs population

15.42 लाख आबादी को टीका लगने में निकल जाएगा पूरा साल

Fri, 14 May 2021 01:52 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
A full year will go to vaccinate 15.42 lakhs population
ग्रेटर नोएडा (अरविंद सिंह)। गौतमबुद्धनगर में टीकाकरण की सुस्त रफ्तार से सभी टीका केंद्रों पर कतारें लग रही हैं। जिले की कुल आबादी 23 लाख से अधिक है, जिसमें 18 साल से ज्यादा आयु वाले 15.42 लाख लोग हैं। इनमें 8.61 लाख पुरुष और 6.80 लाख महिलाएं। बुधवार को जिले में सबसे अधिक 6671 लोगों को कोरोना का टीका लगा है। अगर प्रतिदिन इतने लोगों को टीका लगा तो भी जिले के सभी लोगों को पहली डोज देने में ही पूरा साल बीत जाएगा।
विज्ञापन

दरअसल, कोरोना से लोगों की जिंदगी दांव पर है। इस रिस्क को कम करने के लिए लोग टीका लगवाना चाह रहे हैँ। जिले के 19 केंद्रोें पर कोरोना का टीका लग रहा है। 18 से ऊपर की आबादी को देखते हुए ये केंद्र नाकाफी हैं। लोग परेशान हो रहे हैं। ऐप पर बुकिंग करने के बाद जिले के किसी भी कोने में अगर स्लॉट मिल रहा है तो वहां जाने से परहेज नहीं कर रहे। डर है कि कहीं वैक्सीन खत्म न हो जाए और वे इससे वंचित रह जाएं। अगर स्लॉट दिल्ली का मिल रहा है तो वहां भी जाने से नहीं झिझक रहे। नोएडा के सेक्टर-30 जिला अस्पताल में सुबह 8:30 बजे से ही कतार लग जाती है।
विज्ञापन

ग्रेनो वेस्ट की सोसाइटियों में रहने वालों के लिए बिसरख सामुदायिक केंद्र ही विकल्प है। वहां भी लंबी कतार में जूझना पड़ रहा है। बिसरख टीका लगवाने पहुंचे मोहित का कहना है कि केंद्रों पर कोई इंतजाम भी नहीं हैं। लोग धूप में खड़े रहते हैं। एक से दो घंटे में नंबर आ रहा है। दादरी, जेवर व दनकौर में लंबी कतारें लग रही हैं। दादरी टीका लगवाने पहुंचे राहुल कहते हैं कि स्लॉट मिलने के बाद टीका लगवाने में दो घटे लगे। बुजुर्ग रामश्री देवी की मांग है कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग से लाइन हो। एक लाइन होने से बहुत देर तक खड़े रहना पड़ता है। जेवर व दनकौर में भी लोग एक-एक घंटे लाइन में लगे रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

और लंबी कतार के लिए रहें तैयार
टीकाकरण अभियान से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि प्रदेश सरकार के पास टीका का बहुत कम इंतजाम हो पा रहा। सरकार ने ग्लोबल टेंडर तो जारी कर दिए हैं, लेकिन वह कब तक फाइनल हो पाएगा, यह कहना मुश्किल है। बाजार में कुछ और विदेशी कंपनियों के टीके आ सकते हैं। उसके बाद स्थिति सुधरने की उम्मीद है। इसके लिए भी एक से डेढ़ माह का समय लगना आम बात है। उनका कहना है कि वैक्सीन न होने से जिले का अभियान और सुस्त होगा। प्रतिदिन 2500 के आसपास ही टीका लग पाएगा। इससे आने वाले दिनों में लोगों को टीके के लिए और लंबी कतार झेलनी पड़ सकती है। टीके के लिए ज्यादा इंतजार भी करना पड़ सकता है।
ये हैं जिले में टीका केंद्र
बादलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दनकौर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, भंगेल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बिसरख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, डाढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दादरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जेवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सेक्टर 30 नोएडा हॉस्पिटल, ईएसआईसी सेक्टर 24 नोएडा, जिम्स ग्रेटर नोएडा, एनटीपीसी दादरी, बरौला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, दुजाना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, रबूपुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पीजीआई सेक्टर 30 नोएडा, थापखेड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जौनचाना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मकौड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, घोड़ी बछेड़ा स्वास्थ्य केंद्र।
सूची में निजी अस्पतालों के भी नाम
प्रदेश सरकार ने सिर्फ सरकारी अस्पतालों में टीके लगने का आदेश दिया है, लेकिन जिले में कोरोना टीके के केंद्रों की सूची में दो निजी अस्पतालों फोर्टिस और मैक्स का भी नाम है। इनमें बुकिंग नहीं मिल पा रही। इससे भ्रम की स्थिति भी बन रही है।

टीके की मुहिम को थमने नहीं दिया जाएगा। हम सब टीके की रफ्तार को बढ़ाने की दिशा में काम कर रहे हैं। प्रदेश सरकार भी वैक्सीन की उपलब्धता जल्द करने की कोशिश कर रही है। जिले के सभी लोगों को टीका कम से कम समय में लगाने की कोशिश रहेगी।
- नरेंद्र भूषण, कोविड-19 के नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed