फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A four-storey house under construction collapsed

Noida News: भरभराकर गिरा चार मंजिला निर्माणाधीन मकान

Tue, 08 Jul 2025 08:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 08:06 PM IST
विज्ञापन
A four-storey house under construction collapsed
-रेलवे रोड पर वेद विहार कॉलोनी में सोमवार देर रात हुई घटना
विज्ञापन

-पड़ोस के दो मकानों का आधा हिस्सा भी क्षतिग्रस्त, जनहानि नहीं
-तीनों में करीब एक करोड़ का नुकसान, मलबा हटाने में जुटे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
दादरी। कोतवाली क्षेत्र के रेलवे रोड पर वेद विहार काॅलोनी में सोमवार देर रात में निर्माणाधीन चार मंजिला मकान अचानक भरभरा कर ढह गया। इससे काॅलोनी में अफरा-तफरी मच गई। मकान की चपेट में आए पडोस के एक मकान का आधा हिस्सा भी गिरा है। जबकि दूसरे पडोसी का छज्जा टूट गया है। मौके पर लोग मलबा हटवाने में लगे है। खबर लिखे जाने तक मामले में पुलिस को शिकायत नहीं दी गई थी।
दादरी कोतवाली क्षेत्र के तहत रेलवे रोड पर वेद विहार काॅलोनी में बिजली विभाग के संविदा कर्मचारी मनिंद्रर के 100 वर्ग वर्ग के प्लाट पर चार मंजिला मकान का निर्माण चल रहा था। निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और उसका प्लास्टर चल रहा था। सोमवार सवेरे तीन बजे से तेज बरसात हुई। रात करीब नौ बजे के करीब मकान से कड़कने की आवाज आने लगी। इसे सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकलकर खुले में आ गए। देखते ही देखते रात करीब एक बजे तक पूरा मकान रेत के ढेर की तरह जमीन पर गिर गया। मकान के बराबर में प्रमोद और दीपक के मकान का आधा हिस्सा और दूसरी साइड के मकान का छज्जा भी चपेट में आने से गिर गया है। तीनों मकानों में करीब एक करोड़ रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। घटना की वजह से मोहल्ले के लोग पूरी रात दहशत में रहे।
विज्ञापन

-----------------
हो सकता था बड़ा हादसा
मनिंद्रर के घर से लगी सिंचाई विभाग की खाली पड़ी जमीन है। गनीमत यह रही कि मकान खाली पड़ी उसी जमीन की तरफ गिरा। अगर बस्ती की तरफ गिरता तो बड़ी जनहानि हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
नींव कमजोर होने के कारण गिरा मकान
जानकारों का मानना है कि मकान का काम तेजी से कराने के चक्कर में इसकी नींव मजबूत करने पर ध्यान नहीं दिया गया। सोमवार को तेज बारिश में संभवत: मिट्टी ढह गई। इस वजह से इमारत गिर पड़ी।

-----
आवाज आने पर आसपास के मकान कर दिए थे खाली
सोमवार को हुई बरसात के दौरान दिन में ही मनेंद्रर के निर्माणाधीन मकान से चरमराने की आवाजें आ रहीं थीं। भयवश पड़ोसी दीपक और प्रमोद समेत तीन लोगों ने अपने मकान खाली कर दिए थे। आसपास के लोगों ने जाग कर रात बिताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed