फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A flood of vehicles on the Yamuna Expressway

Noida News: यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों का सैलाब

Sat, 18 Oct 2025 08:51 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sat, 18 Oct 2025 08:51 PM IST
विज्ञापन
A flood of vehicles on the Yamuna Expressway
यमुना सिटी(संवाद)। दीवाली से दो दिन पूर्व धनतेरस के दिन शनिवार को यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों का सैलाब उमड़ पड़ा। त्योहार पर घर जाने की होड़ में जेवर टोल प्लाजा पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस बीच टोल प्लाजा से एक लाख से ज्यादा वाहन गुजरे।
विज्ञापन

दोपहर बाद से ही दिल्ली और नोएडा, ग्रेटर नोएडा की ओर से आने वाले वाहनों का दबाव बढ़ गया। ग्रेटर नोएडा से आगरा जाने वाले छोर पर सुबह से ही वाहनों की आवाजाही लगी रही। देर रात तक टोल प्लाजा पर वाहन जूझते रहे। हाल ऐसा हो गया कि थोड़ी-थोड़ी देर में जाम के हालात बनते रहे। वाहनों की संख्या बढ़ने से रेंगते हुए टोल प्लाजा पार किया। यातायात नियंत्रण के लिए यमुना एक्सप्रेसवे पुलिस और टोल प्रबंधन की संयुक्त टीम भी मुस्तैद रहीं। पिछले 48 घंटे में रिकॉर्ड संख्या में वाहन एक्सप्रेसवे से गुजरे हैं। रविवार को भी भीड़ और बढ़ने के आसार हैं। कई यात्रियों ने सोशल मीडिया पर जाम की तस्वीरें साझा कर प्रशासन से व्यवस्था सुधारने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed