{"_id":"6912159075e6980acf04160e","slug":"a-fine-of-rs-55-lakh-for-violating-pollution-control-rules-noida-news-c-1-noi1095-3613508-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: प्रदूषण नियंत्रण का उल्लंघन करने पर साढ़े पांच लाख का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: प्रदूषण नियंत्रण का उल्लंघन करने पर साढ़े पांच लाख का जुर्माना
विज्ञापन
- सेक्टर-136 में जह-जगह मिला उल्लंघन, शासन की टीम ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा स्थित सी एंड डी प्लांट का निरीक्षण किया
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। प्रदूषण नियंत्रण का उल्लंघन करने पर पिछले दो दिन में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने साढ़े पांच लाख का जुर्माना लगाया है। सेक्टर 136 में जगह-जगह नियमों के विपरीत निर्माण कार्य हो रहा था। सड़क पर मिट्टी का ढेर लगा था और आसपास निकलने वाले वाहनों से धूल उड़ रही थी। इसके साथ ही शासन स्तर से आई टीम ने कंस्ट्रक्शन एंड डेमोलेशन वेस्ट मटेरियल साइट (सीएनडी) का निरीक्षण भी किया। हालांकि यहां पर अबतक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी रितेश तिवारी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान यूपीपीसीबी से मुख्य पर्यावरण अधिकारी (सर्किल-1) एके आनंद नोएडा स्थित 400 टीपीडी निर्माण एवं धवस्तीकरण (सीएंडडी) प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम नोएडा और ग्रेटर नोएडा दोनों जगह निरीक्षण के लिए गई। निरीक्षण के दौरान संयंत्रों की संचालन स्थिति, दक्षता एवं अपशिष्ट प्रबंधन प्रक्रियाओं की समीक्षा की गई। इस निरीक्षण में नोएडा एईई किशन सिंह और ग्रेटर नोएडा एईई रंजीत सिंह उपस्थित रहे। इसके अलावा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने 9 और 10 नवंबर को शहर के अलग-अलग सेक्टरों में निरीक्षण किया। इस दौरान कई जगह प्रदूषण नियंत्रण का उल्लंघन होते पाया गया। ऐसे में यहां पर जुर्माना लगाने के लिए नोएडा प्राधिकरण को लिखा गया है।
प्लॉट नंबर - लगाया गया जुर्माना
ए-152, सेक्टर 136 के निकट - 50,000
ए-150, सेक्टर 136 -50,000
ए-155, सेक्टर 136 - 50,000
ए-175 और 176, सेक्टर 136 - 50,000
ए-90, सेक्टर 136 - 50,000
ए-89, सेक्टर 136 - 50,000
ए-88, सेक्टर 136 - 50,000
ए-87, सेक्टर 136 - 50,000
ए-32, सेक्टर 136 - 50,000
ए-58, सेक्टर 136 - 50,000
सेक्टर 128 के सामने सड़क रोटरी (गोल चक्कर) का कार्य - 50,000