फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A fight broke out between employees and villagers at the Falaida toll booth over a toll dispute.

Noida News: फलैदा बूथ पर टोल के विवाद में कर्मचारियों व ग्रामीणों के बीच मारपीट

Sat, 27 Dec 2025 06:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 06:28 PM IST
विज्ञापन
A fight broke out between employees and villagers at the Falaida toll booth over a toll dispute.
फलैदा बूथ पर टोल के विवाद में कर्मचारियों व ग्रामीणों के बीच मारपीट
विज्ञापन

रबूपुरा कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों के 9 लोगों को गिरफ्तार कर शांतिभंग की कार्रवाई की

संवाद न्यूज एजेंसी
रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के फलैदा टोल बूथ के दो कर्मचारियों और ग्रामीणों के बीच टोल टैक्स को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया।
पुलिस ने मौके से चार टोल बूथ कर्मचारियों के साथ 5 ग्रामीणों को गिरफ्तार किया है। सभी पर शांतिभंग की कार्रवाई की है। वहीं जेवर टोल प्लाजा के वरिष्ठ प्रबंधक ने इस मामले में तीन नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। ग्रामीणों का कहना है कि टोल कर्मचारियों ने बदतमीजी और पथराव कर मारपीट की। जेवर टोल प्लाजा वरिष्ठ प्रबंधक अनुज कुमार ने शिकायत में आरोप लगाया है कि यमुना एक्सप्रेसवे पर आगरा से नोएडा जाने वाली सड़क पर फलैदा टोल बूथ बना हुआ है। 26 दिसंबर की रात करीब 8:45 बजे बूथ पर कर्मचारी धर्मेंद्र और होशियार सिंह मौजूद थे। तभी वहां पर एक कार पहुंची। आरोप है कि कर्मचारी ने कार चालक से टोल मांगा तो चालक समेत कार में सवार अन्य लोगों ने कर्मचारियों के साथ गाली गलौज कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की। वरिष्ठ प्रबंधक ने रबूपुरा क्षेत्र के तिरथली गांव निवासी शाकिर, जिशान सैफी, मुकर्रम और कुछ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


तिरथली के पूर्व ग्राम प्रधान शाहिद मंजूर का आरोप है कि गांव की गाड़ियों से टोल शुल्क नहीं लिया जाता है। शुक्रवार को रिश्तेदार की गाड़ी टोल बूथ पर पहुंची थी तो उससे टोल मांगा गया। आरोप है कि वहां मौजूद कर्मचारियों ने फलैदा गांव के कुछ युवकों को बुला लिया, जिन्होंने उनके साथ मारपीट की। उसके बाद तिरथली गांव के भी कुछ लोग पहुंच गए। दोनों तरफ से मारपीट हुई। मारपीट में तिरथली गांव निवासी मुनज्जम को आंख के नीचे चोट लगी है। उनका कहना है कि इस मामले में फैसला हो गया था लेकिन अगर टोल प्रबंधन ने मामला दर्ज कराया है तो वो भी पुलिस से शिकायत करेंगे। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के 9 लोगों को मौके से गिरफ्तार कर शांति भंग की कार्रवाई की गई है। इनमें टोल कर्मचारी धर्मेंद्र निवासी आगरा, होशियार निवासी हाथरस, सुरक्षा सुपरवाइजर दिनेश व मनीष निवासी फलैदा को गिरफ्तार किया है जबकि तिरथली गांव के आरीफ, नन्हे, सल्लम, जुनेद और दिलशाद निवासी रबूपुरा को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed