फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A festival of light

Noida News: एक ओंकार की ज्योति से रोशन हुआ पर्व

Wed, 05 Nov 2025 07:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 07:47 PM IST
विज्ञापन
A festival of light
फोटो
विज्ञापन

श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया, रोशनी के रंग में रंगा उत्सव
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा/ग्रेटर नोएडा/यमुना सिटी। शहर के सभी गुरुद्वारों में बुधवार को धूमधाम से श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व मनाया गया। सभी गुरुद्वारों को लाइटों से सजाया गया। इसके साथ अखंड पाठ और कीर्तन दरबार लगा। सभी ने एक दूसरे को शुभकामनाएं देकर सुख समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं के लिए लंगर लगाया गया। रात में गुरुद्वारों में दीप जलाकर आतिशबाजी की गई।
सेक्टर 12, 18, 25 और 37 के सहित शहर के सभी गुरुद्वारों को भी रंग-बिरंगे झालरों से सजाया गया है। सुबह से ही गुरुद्वारा साहिब में संगत का सागर उमड़ा रहा। श्रद्धालु हाथ जोड़कर, आंखें बंद कर गुरु ग्रंथ साहिब जी को नमन करते दिखे। रविंदर सिंह, हरजीत सिंह जख्मी और ईवीएम साथियों के कीर्तन से वातावरण भक्तिमय रहा। ज्ञानी रंजीत सिंह, हेड ग्रंथी बंगला साहिब ने इतिहास कथा द्वारा संगत को निहाल किया।
विज्ञापन

सायंकालीन दरबार में यू्के से आए जगबीर सिंह सहित अन्य रागियों ने जत्थे कीर्तन और कथा प्रस्तुत की। जोड़ा घर की सेवा अत्यंत कुशलता से हुई। सभी ने एक साथ एक स्वर में अरदास की नानक नाम चढ़ती कला, तेरे भाणे सरबत दा भला।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोभायात्रा में बच्चों ने लिया हिस्सा
नोएडा के सेक्टर-119 स्थित एल्डेको आमंत्रण सोसाइटी में टुकटुक प्रीस्कूल की ओर से भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। सोसाइटी के निवासियों ने बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ इस धार्मिक शोभा यात्रा में हिस्सा लिया। प्रिंसिपल अंजलि सिंह और निवासी जस्मीन कौर का विशेष योगदान रहा। नगर कीर्तन के दौरान श्रद्धालु गुरु नानक नाम लेवा कीर्तन और भजनों में लीन रहे। निवासी अर्जुन ने छोटे बच्चों को मिठाइयां दीं।

प्रकाश पर्व पर गुरुवाणी से गूंजे गुरुद्वारे
ग्रेटर नोएडा में नॉलेज पार्क तीन स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु कलगीधर सिंह सभा, सेक्टर अल्फा दो स्थित श्री नानक देव दरबार गुरुद्वारा और ग्रेनो वेस्ट के गौड़ सिटी स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में विशेष शबद कीर्तन और अरदास का आयोजन किया गया। सेक्टर अल्फा-2 गुरुद्वारे की प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अवतार सिंह और सदस्य दास कुलदीप सिंह ने बताया, सुबह से ही हजारों श्रद्धालु गुरुद्वारे पहुंचे और गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष माथा टेका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed