फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A farmer who came to get his bike repaired was shot

Noida News: बाइक ठीक कराने आए किसान को मारी गोली, घायल

Sun, 31 Aug 2025 07:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 07:36 PM IST
विज्ञापन
A farmer who came to get his bike repaired was shot
दनकौर(संवाद)। कस्बे में रविवार को बाइक ठीक कराने आए गांव के एक किसान को मिस्त्री की दुकान पर अचानक एयर गन की गोली लग गई। सिर से खून बहने पर उसका अस्पताल में एक्स-रे कराया, जिसमें सर में गोली की तरह की नुकीली चीज फंसी हुई दिखी। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत दी है। पुलिस छानबीन में जुट गई है। ।
विज्ञापन

ईकोटेक-1 कोतवाली के अमरपुर गांव निवासी किसान राजदीप दनकौर कस्बे में दीनदयाल चौक के पास स्थित एक बाइक मिस्त्री की दुकान पर अपनी बाइक ठीक करने आया था। वह दोपहर के समय अपनी बाइक ठीक करवा रहा था, तभी अचानक उनकी कनपटी पर पीछे से आकर गोली लग गई। घायल का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित ने दनकौर कोतवाली में तहरीर दे दी है। दनकौर पुलिस का कहना है कि युवक के सिर में लगी गोली एयर गन से चली है। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed