{"_id":"69b44331505cb7aadb0cb7ce","slug":"a-dispute-arose-over-the-sacrifice-money-and-a-teenager-was-stabbed-to-death-noida-news-c-1-noi1095-4046190-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: न्योछावर के पैसे को लेकर हुआ विवाद, किशोर की चाकू मार कर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: न्योछावर के पैसे को लेकर हुआ विवाद, किशोर की चाकू मार कर हत्या
विज्ञापन
- झुंडपुरा की घटना, पांच आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग कस्टडी में लिए
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। झुंडपुरा के बारात घर में बृहस्पतिवार देर रात शादी के दौरान न्योछावर के पैसे को लेकर हुए विवाद में एक किशोर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मामले में कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं दो नाबालिगों को भी अभिरक्षा में लिया गया है। वहीं, वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, मजदूरी करने वाले सेक्टर-11 निवासी लक्की बाथम का 17 वर्षीय बड़ा बेटा श्याम अपने छोटे भाई के साथ बृहस्पतिवार को झुंडपुरा में एक बारात में गए थे। दोनों भाइयों के साथ सेक्टर-11 के ही दो किशोर समेत आसिफ उर्फ अत्थी, तौसीफ, सुदामा, सरफराज भी गए थे। शादी में चढ़त के दौरान न्योछावर के पैसे सभी ने लूटे। श्याम और उसके भाई का एक किशोर से लूटे पैसे के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। किशोर ने दोनों भाइयों पर अधिक पैसे लेने का आरोप लगाया था। किशोर ने आसिफ, तौसीफ, सुदामा, सरफराज समेत अन्य के साथ जब इसका विरोध किया तो श्याम और आसिफ में हाथापाई हो गई।
विवाद इतना बढ़ा कि आसिफ ने गुस्से में श्याम पर चाकू से हमला कर लहुलूहान कर दिया। आनन-फानन में श्याम को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता की शिकायत पर आसिफ उर्फ अत्थी, रौनक, तौसीफ, सुदामा, सरफराज समेत दो नाबालिगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। सुदामा, रौनक, आसिफ उर्फ अत्थी, तौसीफ और सरफराज बिहार के अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं। तौसीफ और सरफराज दोनों भाई हैं। सभी लोग नोएडा में रहते हैं। आरोपियों के पास से शादी के दौरान बटोरे गए 1770 रुपये बरामद किए गए हैं। एडीसीपी ने बताया कि शुक्रवार को श्याम का पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।
-- -- -- -- -- -- -
शादियों में न्योछावर के पैसे लूटने जाते थे आरोपी
पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी आसपास की शादियों में न्योछावर के पैसे लूटने जाते हैं। वहीं इस घटना के बाद सभी आरोपी बिहार भागने की फिराक में थे। ट्रेन की टिकट लेने की तैयारी भी कर चुके थे, लकिन इससे पहले ही पुलिस ने इन्हें पकड़ लिया। घटना के बाद शुक्रवार को मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक के घर में सन्नाटा पसरा हुआ है।