{"_id":"689ede6ad0720f5ebb022951","slug":"a-dead-cockroach-was-found-in-a-laddoo-on-independence-day-in-a-society-2025-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: निराला ग्रीनशायर सोसाइटी में स्वतंत्रता दिवस पर मिला लड्डू, खाने चले तो निकले मरे हुए कॉकरोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: निराला ग्रीनशायर सोसाइटी में स्वतंत्रता दिवस पर मिला लड्डू, खाने चले तो निकले मरे हुए कॉकरोच
Fri, 15 Aug 2025 12:44 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 15 Aug 2025 12:44 PM IST
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर लड्डू में कॉकरोच निकले
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित निराला ग्रीनशायर सोसाइटी में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लड्डू में कॉकरोच निकलने पर निवासियों ने विरोध जताया है। निवासियों का आरोप है कि मेंटेनेंस टीम की ओर से लापरवाही बरती गई। सोसाइटी में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के बाद बांटे गए लड्डू में कॉकरोच निकले हैं। कॉकरोच निकलने का विरोध किया गया है।
विज्ञापन
निवासी कपिल ने बताया कि हर साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सोसाइटी में कार्यक्रम होते हैं। कार्यक्रम के बाद लोगों को मिठाई बांटी जाती है। इस बार मिठाई में कॉकरोच निकला। उनका आरोप है कि निवासियों के स्वास्थ्य के साथ मेंटेनेंस टीम की ओर से खिलवाड़ किया गया है। उन्होंने खाद्य विभाग की टीम से जांच करने की मांग की।
विज्ञापन
15 अगस्त निराला ग्रीन्शायर कार्यक्रम में बांटे लड्डू में कॉकरोच मिला, कृपया जाँच करें। @fssaiindia @IFSACare #FoodSafety pic.twitter.com/QYyiF2Dq2t
— निराला ग्रीनशायर निवासी (@Nirala_GreenS) August 15, 2025
विज्ञापन