फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A criminal involved in a robbery was injured in a police encounter

ग्रेटर नोएडा: पुलिस मुठभेड़ में लूट की वारदात करने वाले दो बदमाश घायल, एक कांबिंग में गिरफ्तार

Sun, 18 Jan 2026 09:36 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 18 Jan 2026 09:36 AM IST
सार

एडीसीपी सेंट्रल नोएडा संतोष कुमार ने बताया कि  पुलिस टीम कच्ची सड़क के पास नियमित चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध अर्टिगा कार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन कार सवार युवक नहीं रुके और तेज रफ्तार में भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा किया तो आगे रास्ता बंद होने के कारण बदमाशों को गाड़ी छोड़कर भागना पड़ा।

विज्ञापन
A criminal involved in a robbery was injured in a police encounter
पुलिस की गिरफ्त में बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र में शनिवार देर रात पुलिस और शातिर बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा रोके जाने पर अर्टिगा कार सवार बदमाशों ने फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। जबकि उनके एक साथी को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मौके से अर्टिगा टैक्सी, तीन अवैध तमंचे, कारतूस, मोबाइल, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड और लूट की 6500 रुपये नकद बरामद किए हैं।

विज्ञापन


एडीसीपी सेंट्रल नोएडा संतोष कुमार ने बताया कि  पुलिस टीम कच्ची सड़क के पास नियमित चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध अर्टिगा कार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन कार सवार युवक नहीं रुके और तेज रफ्तार में भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा किया तो आगे रास्ता बंद होने के कारण बदमाशों को गाड़ी छोड़कर भागना पड़ा। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। घायलों की पहचान जियाउल्लाह उर्फ हैदर (27) निवासी मोतिहारी बिहार हाल निवासी फेस-2 गौतमबुद्धनगर और अमन गुप्ता (24) निवासी एटा हाल निवासी शालीमार गार्डन गाजियाबाद के रूप में हुई है। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


मुठभेड़ के बाद इलाके में कांबिंग अभियान चलाया गया, जिसमें तीसरे आरोपी नसीम अली उर्फ रियाज (23) निवासी एटा हाल निवासी हल्दोनी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों ने खुलासा किया कि वे अर्टिगा कार को टैक्सी की तरह इस्तेमाल कर सवारियों को बैठाते थे और सुनसान जगह पर ले जाकर उनके साथ लूटपाट करते थे। गिरोह मोबाइल, नकदी और एटीएम कार्ड लूटकर फरार हो जाता था। आरोपी पहले भी कई वारदातों में शामिल रह चुके हैं। पुलिस उनके आपराधिक इतिहास की विस्तृत जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed