फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A common market was started to make women Lakhpati Didi.

Noida News: महिलाओं को लखपति दीदी बनाने के लिए शुरू की साझा बाजार

Fri, 26 Sep 2025 02:15 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Fri, 26 Sep 2025 02:15 AM IST
सार

सोनीपत में महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों के लिए साझा बाजार योजना को डेढ़ साल बाद फिर शुरू किया गया है। इस पहल से महिलाएं हस्तनिर्मित उत्पाद बेचकर स्वरोजगार पा सकेंगी। पहले व्यापार मंडल के विरोध से योजना रुकी थी।

विज्ञापन
A common market was started to make women Lakhpati Didi.

विस्तार

सोनीपत। स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू की गई साझा बाजार योजना को फिर से शुरू किया गया है। योजना शुरू होने से महिलाओं के लखपति दीदी बनने की राह खुली है।
विज्ञापन

विधायक निखिल मदान और मेयर राजीव जैन ने वीरवार को कोर्ट कॉम्प्लेक्स के पास पोर्टा केबिन से बाजार का शुभारंभ किया। उन्होंने निगम पार्षद नीतू दहिया से रिबन कटवाया। सरकार की योजना है कि महिलाओं को स्वरोजगार देकर लखपति दीदी बनाया जाए।
विज्ञापन

यह योजना पिछले सवा साल से अटकी हुई थी लेकिन अब यह दोबारा शुरू हुई है। फिलहाल गोहाना रोड पर कोर्ट कॉम्प्लेक्स के पास और सेक्टर-23 में पोर्टा केबिन रखकर बाजार की शुरुआत की गई है। यहां पर हस्त निर्मित सामान और घर के बने मसाले, अचार व अन्य सामान बेचने से शुरुआत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहरी परियोजना अधिकारी राकेश कादियान ने बताया कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को नगर निगम ने साझा बाजार शुरू कर लखपति दीदी बनाने की योजना बनाई थी। इसके लिए निगम ने सुभाष चौक पर साझा बाजार खोलने की तैयारी की थी।

जिला व्यापार मंडल के सदस्यों ने इस योजना का कड़ा विरोध किया था। इसके चलते नगर निगम ने वहां से दुकानें हटा दी थी। इसके चलते योजना ठंडे बस्ते में चली गई थी। अब फिर से साझा बाजार शुरू करने के लिए कोर्ट कॉम्प्लेक्स के पास हनुमान मंदिर के सामने दो और सेक्टर-23 पार्क के पास एक पोर्टा केबिन रख साझा बाजार की शुरुआत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed