फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A circus of travel, where wonder lies at every turn

Noida News: सफर का सर्कस, जहां हर मोड़ पर है गड्ढों का अजूबा

Sat, 05 Sep 2026 08:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 08:21 PM IST
विज्ञापन
A circus of travel, where wonder lies at every turn
फोटो.....
विज्ञापन

-जेवर-झांझर और टप्पल रोड की हालत बेहद खराब, राहगीर और चालक परेशान
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी।
जेवर एयरपोर्ट की ओर जाने वाली जेवर-झांझर और टप्पल रोड की हालत बेहद खराब है। सड़क देखकर यह फर्क कर पाना बेहद मुश्किल है कि सड़क में गड्ढे हैं या फिर गड्ढे में सड़क है। जर्जर सड़क की वजह से स्थानीय निवासियों, राहगीरों, चालकों और इस मार्ग से गुजरने वाले छात्र-छात्राओं से लेकर बुजुर्गों तक को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात इतने खराब है कि बारिश के दौरान सड़क में बने बड़े-बड़े गड्ढों और किनारे पर जलभराव हो जाता है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि कई बार इस सड़क पर वाहन चालक अनियंत्रित होकर गिर भी गए हैं, जिससे यात्रियों और चालकों को बुरी तरह जख्मी होना पड़ा है। इसके अलावा वाहन चालकों ने बताया कि बदहाल सड़क की वजह से कई बार उनके वाहन खराब हो गए हैं। ऐसे में उन्हें कई बार आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। निवासियों ने आरोप लगाया कि करीब चार वर्ष से सड़क की हालत खराब है, लेकिन अब तक इसकी मरम्मत नहीं की गई। जिम्मेदार अधिकारी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं करते हैं।
गड्ढों में हिचकोले खा रही एंबुलेंस
स्थानीय निवासियों ने बताया कि इसी मार्ग पर एक निजी अस्पताल है। इस अस्पताल में अलीगढ़, बुलंदशहर और जेवर के गांव से मरीज अपना उपचार कराने आते हैं। आपातकालीन स्थिति में रोजाना एंबुलेंस हिचकोले खाती हुई निकलती है, जिससे मरीजों को खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

रोजाना एयरपोर्ट के लिए रवाना होते हैं यात्री
निवासियों ने बताया कि रोजाना काफी संख्या में इस मार्ग से यात्री एयरपोर्ट की ओर रवाना होते हैं। साथ ही, आसपास के एक दर्जन से अधिक गांव के लोग भी इसी मार्ग से होकर गुजरते हैं, जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
काफी वर्षों से देखता आ रहा हूं, लेकिन सड़क की स्थिति अब तक नहीं बदली। यहां के लोग सड़क बनने का इंतजार कर रहे हैं- हरीश।
सड़क में गड्ढों की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिम्मेदार न तो सड़क बना रहे हैं और न ही मरम्मत कर रहे हैं- मोनू कुमार।

बारिश के दौरान सड़क की स्थिति बेहद खराब हो जाती है। हर वक्त हादसे की आशंका बनी रहती है, लोगों को परेशानी होती है-रोबिन बिधूरी।

गड्ढों की वजह से वाहन हिचकोले खाते रहते हैं। कई बार गड्ढों की वजह से गाड़ियां खराब हो जाती है, जिससे नुकसान उठाना पड़ता है-अकरम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article