फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A case of robbing a bag full of money from a salesman found to be false

झूठा पाया गया सेल्समैन से रुपयों भरा बैग लूट का मामला

Sat, 11 Sep 2021 08:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 08:14 PM IST
विज्ञापन
A case of robbing a bag full of money from a salesman found to be false
दादरी। शराब के ठेके के सेल्समैन पर फायरिंग कर रुपयों भरा बैग व दुकान की चाबी लूटकर ले जाने का मामला सामने आया है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को सेल्समैन शराब के नशे में मिला। उसका मेडिकल कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, दादरी नगर के जीटी रोड पर शराब की दुकान है। दुकान पर महेंद्र सिंह सेल्समैन है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब दस बजे महेंद्र दुकान बंद कर घर जाने लगा। इसी दौरान दो बदमाशों ने फायरिंग कर उससे रुपयों भरा बैग व चाबी लूट ली। फायरिंग में वह बाल-बाल बच गया। बदमाशों के फरार होने पर पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

पुलिस को बताया गया कि बदमाश दुकान की बिक्री की नकदी और चाबी लूटकर फरार हो गए। महेंद्र सिंह शराब के नशे में होने पर सही से बात भी नहीं कर पा रहा था। पुलिस को मामला संदिग्ध लगने पर उसका मेडिकल परीक्षण कराया। दुकान मालिक से मामले की जांच की। एसीपी नितिन कुमार का कहना है कि मालिक ने बताया कि दिन भर की बिक्री की नकदी उसके पास पहुंच गई है। पुलिस लूट की झूठी सूचना देने की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed