{"_id":"68e02a24b7eeccbc870b0ecb","slug":"a-case-of-rape-has-been-registered-against-a-sub-inspector-posted-in-bareilly-at-loni-police-station-na-news-c-198-1-gbd1023-10674-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बरेली में तैनात दरोगा के खिलाफ लोनी थाने में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बरेली में तैनात दरोगा के खिलाफ लोनी थाने में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
लोनी। शालीमार गार्डन थानाक्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने बरेली में तैनात दरोगा जय सिंह निगम के खिलाफ लोनी थाने में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। साल 2019 में महिला ने साहिबाबाद थाने में झगड़े का मुकदमा दर्ज कराया था। तब वहां तैनात दरोगा जय सिंह निगम ने मामले की जांच की थी। आरोप है कि विवेचना के दौरान दरोगा ने उनसे अलग-अलग स्थानों पर कई बार दुष्कर्म किया। आरोप यह भी है कि दरोगा ने शादीशुदा होने की बात छिपाकर पीड़िता से शादी भी की और बात सामने आने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी है। पुलिस ने एक अक्तूबर को कोर्ट के आदेश पर दुष्कर्म की धारा 376 समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
दर्ज मुकदमे में पीड़िता ने बताया कि साल 2019 में दरोगा जय सिंह निगम साहिबाबाद थाने में तैनात थे। उस दौरान पीड़िता ने अमित राठौड़ नाम के व्यक्ति पर साहिबाबाद थाने में झगड़े का मुकदमा दर्ज कराया था। इसकी विवेचना दरोगा जय सिंह निगम को मिली थी। जांच के दौरान दरोगा ने शालीमार गार्डन क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर दुष्कर्म किया। इसके बाद साल 2023 में वह दरोगा का स्थानांतरण हो गया और वह लोनी थानाक्षेत्र की बंथला चौकी के प्रभारी बनाए गए। यहां भी दरोगा ने उनसे दबाव में लेकर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध स्थापित किए।
शादीशुदा होने की बात छिपाकर आरोपी दरोगा ने उनसे एक जुलाई 2024 को आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली और दो जुलाई 2024 को रजिस्ट्रार कार्यालय में शादी का पंजीकरण भी करा लिया। हालांकि दरोगा ने उन्हें अपने साथ नहीं रखा। इस दौरान जब वह गर्भवती हुईं तब आरोप है कि दरोगा ने उनका गर्भपात भी कराया। पहले से शादीशुदा होने की बात सामने आने पर उन्होंने इसका विरोध किया और 24 जुलाई 2024 को कमिश्नर कार्यालय गाजियाबाद में शिकायत की। तब दरोगा ने उनके भाई को झूठे केस में फंसा दिया और उन्हें भी केस में फंसाने की धमकी दी। इसके बाद उन्होंने कोर्ट में न्याय की गुहार लगाई। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर दरोगा के खिलाफ आईपीसी की धारा 376,420,506 और 313 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। वर्तमान में दरोगा की तैनाती बरेली जिले में है। जांच शुरू कर दी गई है और पीड़िता ने जो कॉल रिकॉर्डिंग व शादी से जुड़े तथ्य सामने रखे हैं उनकी जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।