फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A case has been registered against the constable for slapping

Noida News: थप्पड़ मारने के मामले में सिपाही पर केस दर्ज

Wed, 24 Sep 2025 06:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 06:28 PM IST
विज्ञापन
A case has been registered against the constable for slapping
दादरी (संवाद)। रेलवे रोड चौकी में सिपाही के थप्पड़ से व्यक्ति के कान से खून आने के मामले में पांच माह बाद केस दर्ज हुआ है। दादरी कोतवाली क्षेत्र कटहेरा गांव निवासी कुलदीप भाटी ने बताया कि आरोपी सिपाही संदीप के खिलाफ कोतवाली में शिकायत दी गई थी। कार्रवाई ने होने पर उन्होंने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। एसीपी अजीत कुमार का कहना कि न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित ने बताया कि करीब पांच महीने पहले वह कार से दादरी जा रहा थे। उस दौरान गांव निवासी व्यक्ति पाइप से पानी रास्ते में डाल रहा था। उन्होंने पानी बर्बाद न करने की अपील की। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। आरोप है कुछ समय बाद रेलवे रोड चौकी से पुलिस पहुंची और पीड़ित को पकड़ कर ले गई। चौकी पर तैनात सिपाही ने पीड़ित के कान पर कई थप्पड़ मारे, जिससे उनके कान से खून आने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed