{"_id":"68c301afe90f92e33805e37e","slug":"a-car-suddenly-caught-fire-a-rickshaw-and-two-shops-burnt-down-noida-news-c-1-gnd1002-3394648-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कार में अचानक लगी आग, रिक्शा और दो दुकानें जलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कार में अचानक लगी आग, रिक्शा और दो दुकानें जलीं
विज्ञापन
बहलोलपुर चौकी के पास बुधवार देर रात हुआ हादसा
नोएडा। बहलोलपुर पुलिस चौकी के पास बुधवार देर रात एक कार में अचानक आग लग गई। चपेट में आकर दो अस्थायी दुकानें और रिक्शा जल गया। अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझा दिया। गनीमत रही की कोई हादसे में हताहत नहीं हुआ है।
एक टैक्सी चालक ने बुधवार रात करीब एक बजे अपनी कार बहलोलपुर में सड़क किनारे खड़ी कर दी। कुछ देर के बाद अचानक खड़ी कार से धुआं निकलने लगा और आग की लपटें निकलने लगीं। आग की चपेट में आने से कार, दो अस्थायी दुकानें और ई-रिक्शा जल गया। रात अधिक होने के कारण अग्निशमन विभाग को देर से सूचना मिली और इसके बाद मौके पर पहुंचकर दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे का कहना है कि दमकल की दो गाड़ियों की मदद से आग को बुझा दिया गया। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि कार का इंजन गर्म होने के कारण शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। ब्यूरो