फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A businessman was duped of Rs 22 lakh in the name of investing in the share market.

Noida News: शेयर मार्केट में निवेश कराने के नाम पर कारोबारी से 22 लाख की ठगी

Sun, 02 Nov 2025 09:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 09:07 PM IST
विज्ञापन
A businessman was duped of Rs 22 lakh in the name of investing in the share market.
ठगों ने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर दी ट्रेनिंग फिर एप डाउनलोड कराकर निवेश कराया
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। साइबर जालसाजों ने शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर फर्नीचर कारोबारी से 22 लाख रुपये ठग लिए। पीड़त को महिला ने व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर वारदात को अंजाम दिया। साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है।

पीड़ित कारोबारी ने कहा कि 8 अगस्त को उनके व्हाट्सएप नंबर पर सलोनी चौधरी का मैसेज आया था। उसने शेयर ट्रेडिंग की जानकारी दी और इस बिजनेस से जुड़ने के लिए कहा। इसके बाद व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ लिया जहां उन्हें शेयर ट्रेडिंग की ट्रेनिंग दी गई। रकम को डबल करने की बात कर पीड़ित को शेयर बाजार में निवेश करने के लिए राजी कर लिया। ठगों ने एप भी डाउनलोड कराया जिस पर शेयर बाजार के ट्रेडिंग दिखाई देते थे। जब उन्होंने 22 लाख रुपये निवेश कर दिए तो उन्हें डबल मुनाफा दिखाई देने लगा। जब पीड़ित ने उसे निकालने का प्रयास किया तब टैक्स जमा करने के लिए कहा गया। इन्कार करने पर उन्हें ग्रुप से बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन

एडीसीपी साइबर शैव्या गोयल का कहना है कि इस मामले में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। साइबर थाने की टीम मामले की जांच कर रही है। पीड़ित ने 15 बार में 22 लाख 76 हजार 762 रुपये ट्रांसफर किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed