फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A businessman was duped of Rs 1.57 crore in the name of investment in a project.

Noida News: प्रोजेक्ट में निवेश के नाम पर कारोबारी से 1.57 करोड़ ठगे

Sat, 11 Oct 2025 10:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 10:01 PM IST
विज्ञापन
A businessman was duped of Rs 1.57 crore in the name of investment in a project.
ग्रेटर नोएडा। वर्ल्ड बिजनेस सेंटर प्रोजेक्ट में निवेश के नाम पर कारोबारी के साथ 1.57 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई। दिल्ली निवासी साद इंटरप्राइजेज के शफीकुर रहमान खान उर्फ साद मियां ने पुलिस को शिकायत दी। आरोप है कि मैसर्स वर्ल्ड इन्फाकान प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर आलोक कुमार सिन्हा ने 2023 में उनसे संपर्क किया और खुद को वर्ल्ड बिजनेस सेंटर नामक प्रोजेक्ट का मालिक बताया। आरोपी ने 740 वर्गफीट क्षेत्रफल की एक रिटेल यूनिट बुक कराने का प्रस्ताव दिया जिस पर निर्माण अनुबंध के तहत कुल राशि 1.57 करोड़ तय हुई। आरोपी पक्ष ने यह आश्वासन दिया कि 2025 तक यूनिट का कब्जा दे दिया जाएगा। मगर दो वर्ष बीत जाने के बाद भी साइट पर किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य नहीं किया गया। इस बीच उन्हें जानकारी हुई कि भूमि शुभ एडवाइजर प्राइवेट लिमिटेड के नाम आवंटित है। किसी भी तरह की बिक्री या निर्माण की अनुमति नहीं दी गई थी। इसके बाद आरोपियों से राशि वापस मांगी, तो उन्हें गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed