{"_id":"68d3eda7b65dd665d80cdb13","slug":"a-bundle-of-iron-rods-fell-on-a-female-worker-she-was-admitted-to-the-icu-grnoida-news-c-23-1-lko1064-76191-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: महिलाकर्मी पर गिरा सरिया का बंडल, आईसीयू में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: महिलाकर्मी पर गिरा सरिया का बंडल, आईसीयू में भर्ती
विज्ञापन
महिला के पति का आरोप, इलाज में मदद मांगने पर कंपनी से गालीगलौज कर भगाया
दादरी (संवाद)। कूड़ी खेड़ा गांव मोड़ के समीप एक कंपनी में काम करने वाली महिला पर सरिया का बंडल गिर गया। इससे वह बुरी तरह घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला रज्जो देवी के पति पप्पू ठाकुर का आरोप है कि उन्होंने कंपनी से इलाज कराने की मांग की तो गालीगलौज करके भगा दिया गया। उन्होंने कोतवाली में मैसेज तनेजा ग्राइंडर कंपनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
घटना 8 अगस्त की है। महिला अभी आईसीयू में है। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के धूम मानिकपुर गांव निवासी पप्पू ठाकुर ने शिकायत दी है कि उनकी पत्नी मैसेज तनेजा ग्राइंडर कंपनी में 10 वर्ष से नौकरी कर रही हैं। आठ अगस्त को वह कंपनी में ड्यूटी पर थीं। कंपनी निर्माण के लिए एक ट्रक सरिया मंगाया था। ट्रक को मजदूरों के न आने की पर रास्ते पर लापरवाही से खड़ा कर दिया था। कंपनी की तरफ से उसकी निगरानी में कोई सुरक्षा गार्ड भी तैनात नहीं किया गया।
उन्होंने बताया कि ट्रक में सरिया के बंडल लदे थे। उनकी पत्नी रास्ते से टॉयलेट जाने के लिए निकली ट्रक से बंडल सरिया उन पर गिर गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल को अलग-अलग अस्पतालों में इलाज कराया गया लेकिन ठीक नहीं हुईं। अब वह फरीदाबाद के अस्पताल की आईसीयू में भर्ती हैं। आरोप है कि जब पप्पू इलाज में सहायता मांगने के लिए कंपनी गए तो उन्हें गालीगलौज कर भगा दिया।