फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A budget of Rs 2 crore has been released for the development of villages.

Noida News: गांवों के विकास कार्यों के लिए दो करोड़ का बजट जारी

Sat, 04 Oct 2025 02:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
A budget of Rs 2 crore has been released for the development of villages.
गांवों में विकास कार्यों के लिए क्षेत्र पंचायत ने दो करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। गांवों में जलभराव की समस्या को दूर करने और कच्चे मार्गों को पक्का कराकर एक दूसरे गांवों से जोड़ने पर केंद्रित किया गया है। गांवों की बदहाल सड़काें को इंटरलॉकिंग कराना भी बजट में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

गांवों में विकास कार्यों के लिए शासन से ग्राम पंचायतों को बजट मिलता है लेकिन कई गांव ऐसे हैं, जहां बजट के कम मिलने या अन्य सरकारी योजनाओं पर खर्च होने के कारण समुचित कार्य नहीं हो पाए हैं। ऐसे में जलभराव गांवों में बड़ी समस्या है। क्षेत्र पंचायत की ओर से भी विकास गांवों में पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। ब्लॉक प्रमुख राजेश्वरी देवी व बीडीओ वेदप्रकाश की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास होने के बाद गांवों में विकास कार्यों पर धनराशि खर्च करने के जिला से अनुमोदन मिलने के बाद इंटरलॉकिंग पर 1.34 करोड़ रुपये, खरंजा पर 18.84 लाख व जलनिकासी के लिए नाला निर्माण पर 44.43 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। साथी विकास खंड कार्यालय में विभिन्न सौंदर्यीकरण कार्य पर 4.83 लाख खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन


इन गांवों में होंगे निर्माण कार्य
हरचंदपुर, चाऊपुर हौज, ककेथल, रजातऊ, दाऊदगढ़ी, मोहसिनाबाद, बिरनेर, औरेनी दलपतपुर, मोहसनपुर, चैंडौला सुजानपुर, खानपुर, कल्याणपुर खेड़ा, चालाकपुर, सिमथला, पोपी नगला, सूरजपुर, चैंडौली बुजुर्ग में इंटरलॉक। महेरा, सिंधौली व हरचंदपुर में खरंजा। चाऊपुर हौज, गढिया, नगला लोधा, रायपुर दलपतपुर, चाऊपुर में नाला। ब्लॉक कार्यालयों में विभिन्न कार्य ।
विज्ञापन
विज्ञापन


- हर गांव में धरातल तक शासन की विकास योजनाएं पहुंचाने का हमने काम किया है। विभिन्न गांवों में अभी कई बड़ी योजनाओं पर कार्य होना प्रस्तावित है।- राजेश्वरी देवी, ब्लॉक प्रमुख



- करीब दो करोड़ से अधिक का बजट पास हो गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी कराकर, जल्द ही निर्माण कार्य संपन्न होंगे। यह जनता के लिए बड़ी सौगात है।- वेदप्रकाश, बीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed