{"_id":"685d5ba808a8bb6b3a0fa4d0","slug":"a-boy-loss-his-both-hand-due-to-electric-shock-grnoida-news-c-23-1-lko1064-66339-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बिजली के करंट से झुलसे मासूम के दोनों हाथ काटने पड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बिजली के करंट से झुलसे मासूम के दोनों हाथ काटने पड़े
विज्ञापन
-परिवार ने बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। अच्छेजा बुजुर्ग गांव में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर करंट से झुलसे बच्चे को अस्पताल में उपचार के दौरान कोहनी से नीचे दोनों हाथ काटने पड़े। उसका करीब 1 माह से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार चल रहा है। बच्चे के हाथ में संक्रमण फैलने की वजह से डॉक्टरों को उसके दोनों हाथ काटने पड़े। परिजन ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत करने की बात कही है।
अच्छेजा बुजुर्ग गांव निवासी अधिवक्ता नौशाद ने बताया कि 22 मई को उनका बेटा तैमूर (7) घर की छत पर खेल रहा था। छत के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन की चपेट में आकर उनका बेटा बुरी तरह से झुलस गया। परिजन ने उसे उपचार के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। शरीर में संक्रमण फैलने की वजह से डॉक्टरों को उसके दोनों हाथ कोहनी से आगे से काटने पड़े। उनका कहना है कि घटना से पहले उन्होंने छत से होकर गुजर रही लाइन को हटाने के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों से कई बार शिकायत की थी। इसके बावजूद कोई समाधान नहीं हुआ। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।