फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A body was found near the railway tracks; murder is suspected.

Noida News: रेलवे लाइन किनारे मिला शव, हत्या की आशंका

Thu, 15 Jan 2026 05:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 05:25 PM IST
विज्ञापन
A body was found near the railway tracks; murder is suspected.
दादरी (संवाद)। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के खेड़ा धर्मपुरा गांव के सामने रेलवे लाइन के किनारे व्यक्ति का शव मिला है। चोट के निशान की वजह से हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि मूलरूप से मैनपुरी के मानपुर गांव निवासी पवन कुमार (42) यहां पिता के साथ रोड़ी बदरपुर व बिल्डर का काम करते थे। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के धर्मपुर खेड़ा गांव में परिवार के साथ रहते थे। वह बुधवार को दोपहर के समय घर से निकले थे। उसके बाद वह देर शाम तक घर नहीं पहुंचे। परिजनों ने तलाश किया लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बृहस्पतिवार दोपहर धर्मपुर खेड़ा गांव के सामने रेलवे लाइन के किनारे शव मिलने की सूचना पुलिस ने परिजनों को दी। मृतक के सिर व अन्य जगह चोट के निशान बने थे। परिजन ने घटना की अभी तहरीर पुलिस को नहीं दी है। पुलिस मामले की गहनता से जांच में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed