{"_id":"657f12b945ecbecab202f4e9","slug":"a-bar-falling-from-a-house-under-construction-entered-the-head-of-a-young-man-he-died-noida-news-c-340-1-del1004-33761-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: निर्माणाधीन मकान से गिरा सरिया युवक के सिर में घुसा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: निर्माणाधीन मकान से गिरा सरिया युवक के सिर में घुसा, मौत
विज्ञापन
सीमापुरी में हुआ दर्दनाक हादसा, युवक के घर के पास ही चल रहा निर्माण कार्य
मजदूर नीचे से चेन के जरिये ऊपर चढ़ा रहे थे सरिया, लापरवाही का मामला दर्ज
-- -- -- -- --
05 इंच तक अंदर घुस गया था सरिया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सीमापुरी में रविवार सुबह निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल से गिरा सरिया गली में गुजर रहे युवक के सिर में घुस गया। सिर में करीब पांच इंच सरिया घुसने से मोहम्मद यूसुफ (36) की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। सीमापुरी पुलिस लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, मोहम्मद यूसुफ परिवार के साथ पुरानी सीमापुरी जी-ब्लॉक में रहता था। परिवार में पत्नी सना के अलावा दो बेटे और एक बेटी है। यूसुफ घर में परचून की दुकान चलाने के अलावा विवेक विहार में डॉक्टर के पास असिस्टेंट था। कुछ दिनों से इसके घर के पास एक मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। फिलहाल, मकान की तीसरी मंजिल पर लिंटर डालने की तैयारी चल रही थी। इसके लिए मजदूर नीचे से चेन बनाकर ऊपर सरिया ले जा रहे थे। सुबह के समय यूसुफ किसी काम से घर से निकला। इस बीच जैसे ही वह निर्माणाधीन मकान के पास पहुंचा तो एक मजदूर से सरिया छूटा और यूसुफ के सिर पर आ गिरा। सरिया पांच इंच तक अंदर घुस गया। इससे यूसुफ वहीं अचेत हो गया। शोर होने पर सिर से सरिया निकालकर कर नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि शटरिंग के बाद ठेकेदार ही सरिया ऊपर चढ़ा रहा था। उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन की जा रही है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।