{"_id":"690cf9e7990bec39610ca1f9","slug":"a-6-year-old-girl-died-due-to-drowning-in-water-na-news-c-198-1-gbd1023-11919-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पानी में डूबने से हुई थी 6 वर्षीय बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पानी में डूबने से हुई थी 6 वर्षीय बच्ची की मौत
विज्ञापन
साहिबाबाद। टीलामोड़ थाना क्षेत्र में छह वर्षीय बच्ची की मौत पानी में डूबने से हुई। इसकी पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुई है। बच्ची के शरीर पर चोट का निशान भी है, जो गिरने की वजह से लग सकती है। हालांकि बच्ची के परिजनों ने इस रिपोर्ट से असंतुष्टि जताई है।
कानूनी सलाह लेकर आगे दोबारा पोस्टमॉर्टम कराने के संबंध में कार्रवाई करने की बात कही है। पांच नवंबर की रात करीब नौ बजे बच्ची के शव को दफनाया गया। मां की डांट से नाराज होकर तीन नवंबर की शाम छह वर्षीय बच्ची घर से निकल गई। 24 घंटे बाद चार नवंबर की शाम उसका शव क्षेत्र में ही स्थित एक गड्ढे में मिला। बच्ची के मामा ने बताया कि चार नवंबर की सुबह वह करीब सात बजे थाने गए थे लेकिन पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज नहीं की। सुबह 11 बजे दोबारा गए तब भी पुलिस ने तलाशने का प्रयास नहीं किया। कुछ ही घंटे बाद जब शव मिला तब पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया। पिता और मामा ने कहा कि पुलिस ने उन्हें बच्ची के फेफड़ों, पेट या किसी अन्य हिस्से में पानी भरे होने की कोई जानकारी नहीं दी है। न ही बच्ची की मौत का समय बताया है। परिजनों की शक है कि बच्ची को रात में किसी समय पानी से भरे गड्ढे में फेंका गया हो। तीन नवंबर की शाम करीब सात बजे घटनास्थल के पास वाली गली में जाते हुए लोगों ने बच्ची को देखा था।