{"_id":"68af05848a0df83167042059","slug":"a-100-bed-hospital-will-be-built-in-fatehpur-beri-noida-news-c-340-1-del1011-102635-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: फतेहपुर बेरी में बनेगा 100 बिस्तर का अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: फतेहपुर बेरी में बनेगा 100 बिस्तर का अस्पताल
विज्ञापन
जमीन उपलब्ध कराने के लिए एमसीडी सैद्धांतिक रूप से तैयार हुई
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। छतरपुर विधानसभा क्षेत्र में 100 बिस्तर का अस्पताल और 12वीं कक्षा तक का एक स्कूल खुलने का रास्ता साफ हो गया है। एमसीडी इसके लिए जमीन उपलब्ध कराने पर सैद्धांतिक रूप से तैयार हो गई है।
बुधवार को दक्षिण दिल्ली से भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी व छतरपुर के विधायक करतार सिंह तंवर ने बताया कि एमसीडी के आयुक्त अश्विनी कुमार के साथ उन्होंने फतेहपुर बेरी गांव के एमसीडी अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान ही अस्पताल के पास उपलब्ध जमीन पर 100 बिस्तर वाले अस्पताल के निर्माण का आग्रह किया गया।
निगमायुक्त ने इस आग्रह को स्वीकार कर लिया। बिधूड़ी ने बताया कि इसके बाद छतरपुर क्षेत्र के चांदनहोला गांव में एमसीडी स्कूल का भी निगमायुक्त के साथ निरीक्षण किया गया। निगमायुक्त से क्षेत्र के बच्चों के लिए 12वीं कक्षा तक के स्कूल के लिए जमीन उपलब्ध कराने के लिए अनुरोध किया गया। एमसीडी की जमीन वहां उपलब्ध है। अश्विनी कुमार ने सैद्धांतिक रूप से इस अनुरोध पर सहमति दिखाई है। इस अवसर पर एमसीडी की स्थायी समिति के डिप्टी चेयरमैन सुंदर सिंह तंवर और दक्षिण जोन के अध्यक्ष उमेद सिंह फोगाट भी उपस्थित रहे।