फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   9th class student had sent a bomb email to get school leave

Noida News: स्कूल की छुट्टी कराने के लिए नौवीं के छात्र ने किया था बम का ईमेल

Sat, 03 Aug 2024 06:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 06:42 PM IST
विज्ञापन
9th class student had sent a bomb email to get school leave
ग्रेटर कैलाश पार्ट-1 के समर फील्ड स्कूल में बम की सूचना का मामला
विज्ञापन

छात्र को सीआर पार्क से दबोचा, वारदात में इस्तेमाल मोबाइल भी बरामद
अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। ग्रेटर कैलाश स्थित समर फील्ड स्कूल में बम की सूचना देने के आरोप में पुलिस ने स्कूल के ही नौवीं के छात्र को हिरासत में लिया है। स्कूल की छुट्टी कराने के लिए छात्र ने ईमेल कर पुलिस और स्कूल प्रशासन के होश उड़ा दिए थे।

स्कूल की तलाशी लेने के बाद जब वहां कुछ नहीं मिला तो ईमेल को हॉक्स करार दे दिया गया। बाद में साइबर थाना पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। जांच हुई तो 15 वर्षीय छात्र का पता चला। उसे सीआर पार्क से दबोच लिया गया। पूछताछ के दौरान छात्र ने अपना अपराध भी कबूल कर लिया। पुलिस ने छात्र के पास से वारदात में इस्तेमाल मोबाइल बरामद कर लिया है। परिजनों और काउंसलर की मौजूदगी में छात्र ने बताया कि उसने पिछले दिनों स्कूल, अस्पतालों और दूसरे भवनों में बम रखने होने की झूठी सूचना की खबर को देखा था। यहीं से उसने आइडिया लेकर अपने स्कूल को ईमेल करने की साजिश रचकर वारदात अंजाम दी। दक्षिण जिला के पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान के अनुसार, स्कूल प्रशासन ने बताया कि उनके ऑफिशियल ईमेल आईडी पर किसी ने ईमेल किया हुआ है। इसमें स्कूल में बम की बात की गई है। फौरन स्कूल को खाली कराकर पुलिस ने कई घंटे स्कूल की तलाशी ली, लेकिन कुछ नहीं मिला। बाद में ईमेल को झूठा करार दिया गया। टेक्निकल सर्विलांस के आधार पर पुलिस ने आरोपी को सीआर पार्क से दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article